Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अखिलेश यादव की शह पर मेरे भाई को मारी गई थी गोली', योगी के मंत्री संजय न‍िषाद का सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप

मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सुलतानपुर कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा में कहा कि अधिकारी मछुआरा समाज के पात्र लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मीड‍िया से बातचीत में सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए।

By surya pratap singh Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 09 Sep 2024 01:42 PM (IST)
Hero Image
सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव, मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद।- फाइल फोटो

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा, ''अखिलेश यादव के शह पर गोरखपुर में मेरे भाई को गोली मारी गई थी। यह घटना 2015 में रेल आंदोलन के दौरान हुई थी। उस घटना में मुझे मुल्जिम बनाया गया था।'' उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी नेतृत्व में सरकार जनता के हित में निर्णय ले रही है। जीरो टॉलरेंस पर काम हो रहा है।

कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा में उन्हाेंने कहा कि अधिकारी मछुआरा समाज के पात्र लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

मछुआ समुदाय के मत्स्य पालकों के साथ की बैठक

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, मछुआ कल्याण, एरियटर के संबंध में मत्स्य विभाग के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं व मछुआ समुदाय के मत्स्य पालकों के साथ बैठक की। उन्हें योजनाओं के बारे में बताया। सांगठनिक गतिविधियों के बारे में चर्चा किया।

इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक मंत्री को पुष्प गुच्छ व मूंज से बने मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी चौधरी, अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, परियोजना निदेशक अशोक सिंह, उप निदेशक मत्स्य अयोध्या मंडल राजेन्द्र बिष्ट, विधायक लंभुआ प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, जिला मत्स्य अधिकारी रमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP Politics: अखि‍लेश ने भाजपा पर लगाया पीडीए विरोधी होने का आरोप, कहा- हर स्तर पर सरकार करती है भेदभाव