Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी की रोडवेज बसों में लग रही पैनिक बटन, यात्रियों को जल्द मिलेगी पुलिस की मदद

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। इस बटन को दबाते ही यात्रियों को आधे घंटे के अंदर पुलिस की मदद मिलेगी। यह पहल खास तौर पर महिला यात्रियों के लिए मददगार होगी। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम ने बताया की निगम की पुरानी बसों में पैनिक बटन लगवाई जा रही है।

By surya pratap singh Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 06 Oct 2024 03:42 PM (IST)
Hero Image
यूपी की रोडवेज बसों में लग रही पैनिक बटन, यात्रियों को जल्द मिलेगी पुलिस की मदद

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। परिवहन निगम की बसों में पैनिक बटन दबाते ही यात्रियों को आपातकाल में आधे घंटे के अंदर अब पुलिस की मदद मिलेगी। बटन दबने ही डायल 112 को बस की लोकेशन मिल जाएगा, उसी के आधार पर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) सहायता के लिए पहुंचेगी। नई बसों में यह बटन लगकर आ रही है, लेकिन पुरानी में लगवाई जा रही है। प्रत्येक यात्री की सीट के बगल यह लगेगी। यह पहल महिला यात्रियों के लिए खास तौर पर मददगार होगी।

132 बसों से सफर करते हैं 17 से 20 हजार यात्री

डिपो में अनुबंधित को मिलाकर इन दिनों 132 बसें संचालित हैं। इन बसों से दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सीतापुर, आजमगढ़ आदि शहरों के लिए प्रतिदिन 17 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं। सफर में यात्रियों के साथ कोई घटना होने पर उनकी तत्काल मदद के लिए निगम ने नई व्यवस्था की है। डिपो से लेकर मुख्यालय तक के जिम्मेदार बस की लोकेशन भी पा सकेंगे। इससे यह भी पता चल सकेगा कि चालक कितनी गति में बस का संचालन कर रहे हैं।

सराहनीय है निगम की पहल

डिपो की बस से आजमगढ़ जा रहे यात्री सत्यम यादव, शांती देवी, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने बताया की अकेले सफर कर रहे किसी भी यात्री के लिए पैनिक बटन मददगार साबित होगी। सफर के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी पर पुलिस की सहायता जल्द मिल जाएगी।

चल रही है तैयारी, वीटीएस से जुड़ेंगी बसें

स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम ने बताया की निगम की पुरानी बसों में पैनिक बटन लगवाई जा रही है। बटन लगने के बाद मुख्यालय से बसों को वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) से जोड़ा जाएगा। इसके बाद यात्रियों को आपातकाल में यह सहायता मिलने लगेगी।

इसे भी पढ़ें: आखिर कहां बनी थी उम्र घटाने वाली मशीन? 40 लाख का आया था खर्च, कानपुर में करोड़ों की ठगी के बाद फूटा भांडा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें