Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुपट्टे से बंधे हुए हाथ-पैर, पुलिस को नहर किनारे झाड़ी में मिला युवती का शव; हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव में शारदा सहायक खंड 16 नहर के किनारे झाड़ी में एक युवती का शव मिला है। मृतका के हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका की शिनाख्त में जुटी है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 21 Sep 2024 06:06 PM (IST)
Hero Image
नहर किनारे झाड़ी में मिला युवती का शव

जागरण संवाददाता, बरौंसा-सुलतानपुर। वैदहा गांव में शारदा सहायक खण्ड 16 नहर के किनारे झाड़ी में एक युवती का शव पाया गया। मृतका के हाथ पैर दुपट्टे से बंधे थे। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की हत्या के बाद उसके शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

गोसाईगंज थाने के वैदहा गांव से होकर शारदा सहायक खंड 16 नहर गुजरी है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दक्षिणी नहर के किनारे झाड़ी में ग्रामीणों को एक युवती का शव दिखाई पड़ा। मृतका के हाथ पैर दुपट्टे से बंधे थे। शरीर पर चोट के निशान थे। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

करीब 20 साल की है मृतका की उम्र

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गोसाईगंज प्रेम चन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मृतका की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की उम्र 20 साल आंकी जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम होगा कारण

पुलिस का कहना है कि डेड बॉडी सुबह की लग रही है। थानाध्यक्ष प्रेम चन्द्र सिंह ने युवती के साथ दुराचार की आशंका से इंकार किया। उन्होंने कहा शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के सुलतानपुर में BDC सदस्‍य की लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्‍या, पुल‍िस के फूले हाथ-पांव