Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रजिस्ट्री कार्यालय में वकील को आया गुस्सा, बोले- तुम सब भ्रष्टचार करते हो; विधायक को फोन कर बुला लिया ऑफिस

विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह और उपनिबंधन अधिकारी आदित्य जयसवाल से वार्ता कर मामले को शांत कराया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय की आए दिन शिकायत मिल रही है। यह अच्छी बात नही है। विधायक ने उपनिबंधन कार्यालय के कर्मचारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। वकील ने वहां कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:58 PM (IST)
Hero Image
रजिस्ट्री दफ्तर में वार्ता करते विधायक, अधिवक्ता और रजिस्ट्रार

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। उप निबंधन कार्यालय जयसिंहपुर में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को एक अधिवक्ता रजिस्ट्रार से उलझ गए। काफी देर तक बहस हुई। शिकायत पर सदर विधायक भी मौके पर पहुंचे। विधायक के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

शादी के रजिस्ट्रेशन को लेकर पहुंचे थे ऑफिस

अवधेश प्रताप सिंह जयसिंहपुर तहसील में अधिवक्ता है। शनिवार सुबह उनका रजिस्ट्री कार्यालय में उपनिबंधन अधिकारी आदित्य जायसवाल से शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए जमा किए गए फार्म के संबंध में बहस शुरू हो गई।

अधिवक्ता ने मामले की शिकायत विधायक राज प्रसाद उपाध्याय से की। अवधेश प्रताप सिंह ने उपनिबंधन कार्यालय में धनउगाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी प्रपत्र यहां जमा किए जाते हैं, उसमें कमी निकाल कर बाद में उसे सांठ-गांठ करके सही कर दिया जाता है।

मौके पर पहुंच गए विधायक

विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह और उपनिबंधन अधिकारी आदित्य जयसवाल से वार्ता कर मामले को शांत कराया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय की आए दिन शिकायत मिल रही है। यह अच्छी बात नही है।

विधायक ने उपनिबंधन कार्यालय के कर्मचारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिवक्ता प्रकरण में तीन दिन बाद वार्ता कर समस्या के समाधान की बात कही। उपनिबंधन अधिकारी आदित्य जायसवाल ने कहा शादी के लिए लगाए गए प्रपत्र में वर और कन्या पक्ष दोनों इस जिले के निवासी नही है। नियम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें