Move to Jagran APP

UPPCL: यूपी के इस जिले में तीन दिन तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, उपकेंद्रों में होगी मरम्मत

UP Electricity उन्नाव में सोमवार से बुधवार तक विद्युत उपकेंद्रों में अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शहर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र सोहरामऊ अजगैन चकलवंशी शुक्लागंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आंशिक समय के लिए संकट का सामना करना पड़ेगा। नतेरश दीपावली और भाईदूज व अन्य त्योहार को ध्यान में रखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अभी से कवायद की जा रही है।

By amit mishra Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 21 Oct 2024 09:19 AM (IST)
Hero Image
उपकेंद्रों में होगी मरम्मत, तीन दिन प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

जागरण संवाददाता, उन्नाव। सोमवार से बुधवार को जनपद के विद्युत उपकेंद्रों में अनुरक्षण का कार्य प्रस्तावित किया गया है। जिसके चलते 21 से 23 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें शहर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र, सोहरामऊ, अजगैन, चकलवंशी, शुक्लागंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आंशिक समय के लिए संकट का सामना करना पड़ेगा।

अधिशासी अभियंता विद्युत 400 केवी उपकेंद्र खंड दही अशोक कुमार ने बताया कि धनतेरश, दीपावली और भाईदूज व अन्य त्योहार को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के लिए 400 केवी उपकेंद्र पर स्थापित 132 केवी मेन बस की मरम्मत व अन्य आवश्यक कार्य 23 अक्टूबर को सुबह आठ से 10 बजे तक 132 केवी मेन बस का शट डाउन लिया जाएगा।

उक्त अनुरक्षण कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र सोनिक, 132 केवी उपकेंद्र चकलवंशी, 132 केवी उपकेंद्र बांगरमऊ, 132 केवी उपकेंद्र मौरावां, 132 केवी उपकेंद्र हसनगंज, उन्नाव से पोषित होने वाले सभी 33 केवी उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार 33 केवी पीडी नगर उपकेंद्र में लगे पांच एमवी पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए उसे 10 एमवीए किया जाएगा।

इसे देखते हुए सोमवार को पीडी नगर व उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उधर मंगलवार को सोहरामऊ उपकेंद्र में और बुधवार को अजगैन विद्युत उपकेंद्र के पावर परिवर्तक पर अनुरक्षण व मरम्मत का कार्य किया प्रस्तावित है। जिससे उपकेंद्र से निकले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ रुद प्रताप ने दी।

इसी क्रम में शुक्लागंज उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित होने के कारण मंगलवार को शुक्लागंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और 21 को सोनिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सड़क के किनारे पांच फीट गहरी खंती में मिला युवक का शव

उन्नाव : पुरवा क्षेत्र के तौरा गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू अपनी ससुराल बचरौली में लगभग पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक से किसी काम से घर से निकला था। रविवार सुबह पुरवा-दही मार्ग पर ऊंचगांव के पास सड़क किनारे पानी में लगभग पांच फीट गहरी खंती में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिवंगत की पत्नी रीता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मार्ग दुर्घटना में मौत होने की संभावना जताई है। दिवंगत के भाई लक्ष्मी ने बताया की पांच वर्ष पूर्व बचरौली निवासी भीखा की बेटी रीता के साथ रिंकू की शादी हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रहा था। रिंकू चेन्नई ने मजदूरी करता था।

लगभग तीन माह पूर्व घर आया था। रिंकू तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई लक्ष्मी ,राहुल, पत्नी रीता व चार वर्षीय बेटा लल्लू बेहाल हैं ।

इसे भी पढ़ें: UPPSC: सहायक अभियंता के 250 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, नवंबर में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

इसे भी पढे़ं: Indian Railway: वंदेभारत समेत 17 ट्रेने आठ घंटे तक हुईं लेट; 1945 यात्रियों ने वापस किए टिकट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।