Move to Jagran APP

नशे में टल्ली होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, बैठते ही पीछे लुढ़क गया- दुल्हन ने जब हालत देखी तो लिया यह फैसला

Unnao News Hindi शादी में तब लोग सन्न रह गए जब दूल्हा टल्ली होकर पहुंच गया। जब लोगों ने दूल्हें को नशे की हालत में देखा तो सब हैरान रह गए। इसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंच गया। काफी देर तक पंचायत होती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 13 Jul 2024 06:25 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, उन्नाव। हसनगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी औरास क्षेत्र में तय हुई थी। शुक्रवार की रात वर पक्ष बरात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचा। जनवासे में नाश्ता करने के बाद बराती बैंड-बाजा की धुन में नाचते-झूमते हुए कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंचे। द्वारचार की रस्म निभानी शुरू हुई। पाटे पर दूल्हे को बैठाया गया। तभी शराब के नशे में टल्ली दूल्हा पाटे से पीछे की ओर लुढ़कर गिर गया।

नशे में देखा तो सन्न रह गए रिश्तेदार 

दूल्हे को नशे में देख कन्या पक्ष के स्वजन व रिश्तेदार सन्न रह गए। किसी तरह उसे उठाया गया। जयमाल के समय भी दूल्हा लड़खड़ाने लगा। यह देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इन्कार कर दिया। तनाव बढ़ता देख कन्या पक्ष से किसी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करा लौट आई। इसके बाद भी बात नहीं बनी। बात न बनने पर दोनों पक्ष शनिवार की सुबह थाना पहुंचे।

बिना दुल्हन के लौट गई बारात  

थाने में दिनभर पंचायत चलती रही। बात न बनने पर शाम को पुलिस की मौजूदगी में कन्या पक्ष को खर्च का रुपये दिलाये गये, वहीं वर पक्ष को उसके द्वारा दिया गया सामान लौटाया गया। जिसके बाद दूल्हा बिन दुल्हन बरात लेकर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति कर लेनदेन कर लिया। शादी संपन्न नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें : 26 बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था व्यक्ति, पुलिस को हुआ शक; पूछताछ करने पर पैरों तले खिसक गई जमीन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।