Move to Jagran APP

पति पैसा कमाने गया विदेश, पीठ पीछे 2 बच्चों की मां ने कर दिया यह काम- ससुराल वालों की शर्म से झुक गईं नजरें

Unnao Crime News गांव के प्रधान ने बताया कि महिला का पति विदेश में रहकर काम करता है। महिला के दो बच्चे हैं। महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने महिला को कुछ दिन बाद उसके प्रेमी के साथ देखा तो उन्हें कीटनाशक पिला दिया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 11 Jul 2024 06:14 PM (IST)
Hero Image
दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, उन्नाव। औरास क्षेत्र के एक गांव की महिला व उसे भगाकर ले जाने वाले युवक को महिला के ससुरालीजन ने मारपीट के बाद कीटनाशक खिला दिया। दोनों को गांव के बाहर तड़पता देख गांव के ही प्रधान पति जितेंद्र उर्फ राजू ने सीएचसी औरास में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला का पति विदेश में करता है काम

प्रधान पति के अनुसार आठ जुलाई को गांव की एक महिला जिसका पति विदेश में है, अपने दो बच्चों को छोड़ गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। महिला के ससुराल वालों ने नौ जुलाई को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की खोजबीन में लगी थी।

10 जुलाई की देर रात दोनों के वापस लौटने की जानकारी पर महिला के देवर व एक अन्य युवक ने गांव के बाहर महिला व अदौरा गांव निवासी विशाल को गांव के बाहर रोक लिया। आरोप है कि दोनों को कीटनाशक खिला दिया। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : SDM को फोन कर बोला युवक- जूते मारकर सिर फोड़ दूंगा; इसके बाद अफसर ने कर दिया यह काम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।