Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Annu Tandon: उन्नाव से चौथी और सपा से पहली बार उम्मीदवार, जानें कौन हैं अन्नू टंडन ज‍िन पर अखि‍लेश ने जताया भरोसा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें लोकसभा सीट-33 उन्नाव से पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है। अन्नू टंडन ने अक्टूबर 2020 में कांग्रेस छोड़ दी थी जिसके बाद उन्होंने दो नवंबर 2020 में सपा की सदस्यता ले ली थी। तब से वह सपा में सक्रिय भूमिका में हैं।

By amit mishra Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 31 Jan 2024 08:09 AM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ जनपद से सपा उम्मीदवार को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है। वह उन्नाव लोकसभा सीट से चौथी बार उम्मीदवार होंगी। इससे पहले वह 2009 में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुई थी। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें लोकसभा सीट-33 उन्नाव से पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है। अन्नू टंडन ने अक्टूबर 2020 में कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसके बाद उन्होंने दो नवंबर 2020 में सपा की सदस्यता ले ली थी। तब से वह सपा में सक्रिय भूमिका में हैं।

कौन हैं अन्नू टंडन?  

पूर्व सांसद अन्नू टंडन का जन्म 15 नवंबर 1957 को उन्नाव में हुआ। उनकी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा भी उन्नाव से पूरी हुई। कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहने के साथ ही उन्होंने 2009, 2014 और 2019 के लोक सभा चुनाव में पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था, जिसमें 2009 में उन्होंने जीत दर्ज की थी। जबकि, 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें मौजूदा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की लोकसभा सीट… सपा ने इस चेहरे को मैदान में उतारा, अखिलेश के खास नेता को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सपा ने पहली बार चुनाव के ल‍िए बनाया उम्मीदवार   

यह पहला मौका है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें पहली बार चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। अन्नू के पति स्व. संदीप टंडन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी थे। नौकरी छोड़ने के बाद रिलायंस इंडस्ट्री में उच्च पद पर कार्यरत रहे थे। अन्नू टंडन के दो पुत्र हैं और दोनों विवाहित हैं।

यह भी पढ़ें: Loksabha Election: सपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मैनपुरी से डिम्पल यादव लड़ेंगी चुनाव