Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parliament Security Breach: सागर की हरकत से सकते में परिवार, उन्नाव में स्थित पैतृक घर पहुंची पुलिस; चाचा ने कह दी ये बात

Parliament Security Breach संसद की सुरक्षा को भेदकर अंदर घुसे पुरवा के पीरजादीगढ़ी मुहल्ला का मूल निवासी सागर शर्मा की करतूत जिसने भी सुनी दंग रह गया। सीओ पुरवा दीपक सिंह के निर्देश पर पुलिस ने भी घर जाकर जांच की। सीओ ने बताया कि अभी तक इस मामले में उच्चाधिकारियों की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। एहतियातन उसके घर जाकर पुलिस ने जांच की है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Fri, 15 Dec 2023 11:15 AM (IST)
Hero Image
पुरवा के पीरजादीगढ़ी मुहल्ला में सागर शर्मा के पैतृक घर पर लोगों से जानकारी करती पुलिस । जागरण

संवाद सहयोगी, पुरवा। संसद की सुरक्षा को भेदकर अंदर घुसे पुरवा के पीरजादीगढ़ी मुहल्ला का मूल निवासी सागर शर्मा की करतूत जिसने भी सुनी दंग रह गया। सुबह से ही उसके खंडहर में तब्दील हो चुके घर के बाहर लोगों का आना-जाना बना रहा। हर कोई यही कहता रहा कि सागर यहां कभी नहीं आया।

सीओ पुरवा दीपक सिंह के निर्देश पर पुलिस ने भी घर जाकर जांच की। सीओ ने बताया कि अभी तक इस मामले में उच्चाधिकारियों की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। एहतियातन उसके घर जाकर पुलिस ने जांच की है। उसके व उसके परिवार के यहां न रहने की बात पता चली है।

50 साल पहले ही छोड़ दिया था पुरवा

सागर शर्मा के पारिवारिक चचेरे चाचा का परिवार पीरजादीगढ़ी में रहता है। चचेरे चर्चाओं में धर्मेंद्र शर्मा, सोहनलाल, मोहनलाल, अनमोल शर्मा के अलावा धर्मेंद्र की पत्नी प्रमिला शर्मा ने बताया कि सागर शर्मा के बाबा श्यामलाल शर्मा जल निगम में सरकारी कर्मचारी थे। ड्यूटी के ही दौरान ही वह आज से करीब 50 वर्ष पूर्व लखनऊ में रहने लगे थे। वहीं पर सागर शर्मा के पिता रोशन शर्मा भी रहने लगे थे।

लखनऊ और दिल्ली में रहा है परिवार

धर्मेंद्र बताते हैं कि रोशन शर्मा का विवाह भी लखनऊ में ही हुआ था। जबकि, लगभग 30 वर्ष पूर्व रोशन शर्मा परिवार के साथ रोजी रोटी के लिए दिल्ली चले गए थे। जहां पर फर्नीचर कारीगर का काम करने लगे थे। वहीं पर सागर शर्मा का जन्म हुआ था। लगभग 15 वर्ष पूर्व रोशन शर्मा परिवार के साथ फिर से लखनऊ के मुहल्ला रामनगर, आलमबाग में किराए का कमरा लेकर रहने लगे और यहीं पर फर्नीचर का काम करने लगे। पिता का हाथ बंटाने के लिए सागर ई-रिक्शा चलाता था।

सागर के पिता 10 साल पहले आए थे पुरवा

धर्मेंद्र ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व रोशन शर्मा एक पारिवारिक शादी में पत्नी रानी के साथ पुरवा आए थे। तब से वह लोग भी पुरवा नहीं आए। जबकि सागर शर्मा कभी भी पुरवा नहीं आया। जिससे हम लोग उसे पहचानते भी नहीं हैं।

दंग रह गए हैं माता-पिता

इंटरनेट मीडिया पर संसद पर हमले की खबर देखने के बाद सागर शर्मा के पिता रोशन शर्मा का नाम व पता देख दंग रह गए। परिवार के लोगों ने बताया कि सागर के पिता रोशन शर्मा व मां रानी शर्मा बेहद सरल स्वभाव के हैं, लेकिन पुत्र ने ऐसा करके उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सूचना के बाद सागर शर्मा के पैतृक घर पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जांच की।

यह भी पढ़ें: Parliament: दिल्ली संसद में घुसा सागर शर्मा, 30 साल पहले माता-पिता ने छोड़ा था गांव; जानिए क्या है पूरी कहानी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें