Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कल शुक्लागंज होकर Kanpur जाएगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra, तैयारी में जुटे कांग्रेसी; जगह-जगह होगा स्वागत

Bharat Jodo Yatra बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्लागंज से होकर कानपुर जाएगी। न्याय यात्रा के जोरदार स्वागत को लेकर नगर के कांग्रेसीजन जी जान से जुटे हुए हैं। उनके स्वागत के लिए मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के सामने मंच बनाए जाने की तैयारी चल रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा का शुक्लागंज में जगह जगह स्वागत होगा।

By ankit mishra Edited By: riya.pandey Updated: Tue, 20 Feb 2024 08:50 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को शुक्लागंज से होकर कानपुर जाएगी। न्याय यात्रा के जोरदार स्वागत को लेकर नगर के कांग्रेसीजन जी जान से जुटे हुए हैं। उनके स्वागत के लिए मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के सामने मंच बनाए जाने की तैयारी चल रही है।

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की यात्रा में भीड़ जुटाने को लेकर कांग्रेसी नगर में गली गली जाकर लोगों से न्याय यात्रा में शामिल होने का प्रचार कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा का शुक्लागंज में जगह जगह स्वागत होगा।

ये लोग करेंगे स्वागत

मरहला चौराहे पर जंगबहादुर सिंह राजनारायण प्रजापति, विमलेश कुमार, सर्वोदयनगर मोड़ पर रामकिशोर पाल, सब्जी मंडी में राहुल वर्मा, टाकीज के पास शिप्रा गौतम व गंगाघाट कोतवाली के सामने मयंक बाजपेई, दयाशंकर शुक्ला, दूधनाथ वर्मा, सुरेश भदौरिया, पुत्तीलाल वर्मा, जयपाल साहू, कमलेश तिवारी, गौरव शुक्ला आदि कांग्रेसीजन राहुल गांधी की न्याय यात्रा का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें:

Rahul Gandhi: राजस्थान और झारखंड से राहुल गांधी के लिए आई बुरी खबर तो यूपी में मिली राहत, पढ़िए पूरा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें