Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Unnao News: अवैध रूप से पटाखा निर्माण कर रहा था आतिशबाज का बेटा, गिरफ्तार

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तेवरिया गांव में छापेमारी में बड़ी मात्रा में पटाखे अनार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। आरोपी अबरार पिता के लाइसेंस की आड़ में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहा था। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

By Mohit Pandey Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 18 Sep 2024 12:51 AM (IST)
Hero Image
पुलिस द्वारा बरामद किए गए बने एवं अधबने पटाखे। पुलिस

संवाद सहयोगी, उन्नाव। बिहार क्षेत्र के तेवरिया गांव में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर बने अधबने पटाखे, निर्माण सामग्री समेत अन्य विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा है। 

बिहार थाना दारोगा नरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ तेवरिया गांव में रहने वाले अबरार के घर दबिश दी। अबरार मोहकमपुर रोड के किनारे काफी समय से आतिशबाजी निर्माण व बिक्री का अवैध कारोबार कर रहा था। 

अबरार का पिता असलम भी आतिशबाजी का कारोबार का करता था। असलम के पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, पर मौजूदा समय में निर्माण के लिए किसी के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने से इसे अवैध करार दिया गया है। इसके बाद भी अबरार पिता के लाइसेंस की आड़ में चोरी छिपे अवैध तरीके से पटाखे बना रहा था। मौके से अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

कमरे में उसके पास से एक प्लास्टिक के झोले में 200 पीस पटाखा, एक प्लास्टिक की बोरी में 60 पीस अनार, 500 पीस सूती बाती पलीता, एक बोरी सुतली, सफेद धागा, खुले कागज व 10 प्लास्टिक की बोरियों में खाली मिट्टी के अनार मिले। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अबरार पर धारा 5/9 बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर