Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: सर्वे कानूनगो का घूस लेते वीडियो हुआ वायरल, विभाग ने किया निलंबित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सर्वे कानूनगो का घूस लेते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कानूनगो विनोद कुमार एक काश्तकार से मिले रुपयों को हाथ में लिए अभिलेख के अंदर दबाते नजर आ रहे हैं। मामले में संज्ञान लेते हुए सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने सर्वे कानूनगो को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।

By brajesh shukla Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 02 Oct 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
सर्व कानून गो का घूस लेते वीडियो प्रसारित, किया गया निलंबित

जागरण संवाददाता, उन्नाव। सर्वे के नाम पर एक काश्तकार से रुपये लेते हुए एक सर्वे कानूनगो का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित हुआ। जिसका संज्ञान सहायक अभिलेख अधिकारी ने लिया। सर्वे कानूनगो को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही संस्थित किए जाने की संस्तुति किए जाने की जानकारी एडीओ ने दी है।

सहायक अभिलेख कार्यालय में सर्वे कानूनगो सफीपुर विनोद कुमार का घूस लेते एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित हुआ। वीडियो में कानूनगो विनोद कुमार काश्तकार से मिले रुपयों को हाथ में लिए अभिलेख के अंदर दबाते नजर आ रहे हैं।

वहीं काश्तकार यह कहते सुना जा रहा है कि वही 832 वाला काम है इनका, यह रख लो अभी यह बोहनी करवाएंगे।

मामले में एसडीएम सफीपुर नवीन चंद्र ने बताया कि सर्वे विभाग हमारी तहसील में नहीं है। इसकी जानकारी जिले से होगी। वहीं सर्वे विभाग के सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी की है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को यह विज्ञप्ति प्रेषित करते हुए सहायक अभिलेख अधिकारी ने डीएम गौरांग राठी को भी मामले की जानकारी दी है।

सहायक अभिलेख अधिकारी ने बताया कि यह चकबंदी विभाग का चकबंदीकर्ता है। सहायक अभिलेख कार्यालय में सर्वे कानूनगो के पदीय दायित्व का निर्वहन करने के लिए संबद्ध है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सर्वे कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मंगेश यादव एनकाउंटर में SP, STF प्रभारी समेत पांच के विरुद्ध वाद दर्ज, डकैती कांड के आरोपित की मां पहुंची कोर्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें