Move to Jagran APP

सास से विवाद के बाद बहू ने उठाया खतरनाक कदम, पहले चार साल के बेटे को फंदे से लटकाया फिर उसी साड़ी से लटककर दे दी जान

उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव में एक घर महिला और बच्‍चे का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर में बुढ़ी सास की सेवा करने के लिए अक्‍सर घर में विवाद होता था। इसी बात से आहत होकर महिला ने पहले बेटे और फ‍िर उसी साड़ी में खुद लटककर जान दे दी।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 25 Jul 2024 01:27 PM (IST)
Hero Image
महिला और चार साल के बच्‍चे का शव घर में लटका मिला। सांकेतिक तस्‍वीर।

 जागरण संवाददाता, उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के ग्राम मलांव में सास से विवाद के बाद बहू शांति पत्नी देशराज ने अपने चार साल के बेटे संगम को फंदे से लटकाया फिर उसी साड़ी से खुद लटककर जान दे दी। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच कर रही है।

देशराज की शादी सात साल पहले शांति से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मुंबई कमाने चला गया था। अभी पांच माह पहले घर आया था। गांव में चर्चा है कि देशराज की मां की उम्र अधिक होने से बहू सेवा करने से मना करती थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था।

गुरुवार सुबह शांती का सास से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद नित्य क्रिया से निवृत होकर घर पहुंचा देशराज कमरे में साड़ी के एक छोर पर पत्नी व दूसरे छोर पर मासूम बेटे को लटका देख सन्न रह गया। पुलिस ने जांच के बाद शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इसे भी पढ़ें-वाराणसी में लुटेरों का सरगना दारोगा दो साथियों संग गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

इसे भी पढ़ें-पूर्व विधायक उदयभान करवरिया नैनी सेंट्रल जेल से रिहा, पत्‍नी और समर्थकों ने किया स्‍वागत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।