Move to Jagran APP

Akanksha Dubey Case: 5 दिन की रिमांड के बाद समर सिंह को भेजा जेल, अकांक्षा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Akanksha Dubey Case Update भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपित गायक समर सिंह को सोमवार की शाम पांच बजे के पूर्व कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Tue, 18 Apr 2023 10:24 AM (IST)
Hero Image
Akanksha Dubey Case: 5 दिन की रिमांड के बाद समर सिंह को भेजा जेल

जागरण संवाददाता, वाराणसी : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपित गायक समर सिंह को सोमवार की शाम पांच बजे के पूर्व कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। आरोपित समर की 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक कस्टडी रिमांड मिली थी।

खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

इस दौरान उससे पूछताछ में आकांक्षा से संबंध, उससे नजदीकी, काम को लेकर रिश्ते आदि के बारे में ठोस जानकारी मिली। साथ ही समर सिंह का मोबाइल भी बरामद किया गया। बता दें कि आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के होटल में 25 मार्च की रात खुदकुशी कर ली थी। इसके पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुई थी। मां मधु दुबे की तहरीर पर समर सिंह और संजय सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज है।

कस्टडी रिमांड में पुलिस की पूछताछ में समर सिंह ने बताया कि बीते 25 मार्च को वह गोरखपुर में था। 26 मार्च की शाम मुंबई में उसका शो था। इसके लिए वह सुबह गोरखपुर से वाराणसी आया था। उसी दौरान उसे आकांक्षा की खुदकुशी की खबर मिली और इसके बाद वह मुंबई नहीं गया सड़क मार्ग से लखनऊ चला गया।

इसके बाद वह सड़क मार्ग से ही गाजियाबाद चला गया। फिर, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और देहरादून में ठिकाने बदल-बदल कर रहता रहा। छह अप्रैल की आधी रात बाद पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। समर सिंह का मोबाइल लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट के पार्किंग में खड़ी उसकी एक्सयूवी से पुलिस ने बरामद किया है।

काल डिटेल रिकार्ड के अनुसार 25 मार्च की रात 2.15 बजे के समर को आकांक्षा दो बार काल की थी। समर ने पुलिस को बताया कि दोनों ही बार आकांक्षा की आवाज साफ नहीं आ रही थी, इसलिए वह काल काट दिया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें