Move to Jagran APP

आजमगढ़ में बोले भाजपा नेता ए. के. शर्मा - 'समाजवादी पार्टी की सरकार में चौपट हो गई थी शिक्षा और कानून व्यवस्था'

आजमगढ़ जिले में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा नेता ए. के. शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। साथ ही सपा सरकार के दौरान अराजकता को लेकर भी उन्‍होंने सवाल उठाए।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Mon, 20 Jun 2022 06:28 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता ए के शर्मा ने आजमगढ़ में सपा पर खूब हमला किया।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा नेता एके शर्मा ने सोमवार को आजमगढ़ जिले में भाजपा उम्‍मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्‍होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर वार किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वोटरों को डराने-धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मन बदला है, भाजपा के विकास के साथ मतदाता खड़े हैं। 

लोकसभा उपचुनाव में मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया, तो शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में शिक्षा और कानून व्यवस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी। विकास की खाई इतनी गहरी हो गई थी कि इसे भरने में ही प्रदेश की सरकार परेशान है, लेकिन योगी और मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश धीरे-धीरे विकास के पथ पर रफ्तार पकड़ चुका है।

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के पक्ष में सगड़ी तहसील के हरैया ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने यह बातें कहीं। कहा कि मेरी समझ में पूरे उत्तर प्रदेश में मतदाताओं का मन बदल चुका है। लोग भाजपा के विकास के साथ खड़े हैं। आखिर आजमगढ़ के मतदाता किस भ्रम में पड़े हुए हैं। चलती ट्रेन के साथ यदि नहीं बैठेंगे तो विकास से दूर रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सपा के शासन में परीक्षा कोई देता था और पास कोई दूसरा होता था। गुंडाें, माफियाओं का राज था। अब आजमगढ़ के लोगों ने भी मन बना लिया है और निरहुआ की जीत सुनिश्चित करेंगे। भाजपा युवा नेता अतुल कुमार राय ने कहा कि इस बार सपा और बसपा के प्रत्याशियों से लोगों का मोह भंग हो जाएगा और निरहुआ भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में मनीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राय, मनीष कुमार सिंह मुकुल, रणविजय राय, सुमन राय आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।