Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अन्नक्षेत्र में सफाई पर रखें विशेष ध्यान, दर्शन-पूजन के बाद विश्वनाथ धाम का घाट तक किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात काशी के कोतवाल व बाबा का दर्शन किया। काल भैरव मंदिर में सीएम ने भैरवाष्टक मंत्रों के बीच तेल अर्पित किया। धूप-दीप व कपूर से महाआरती की। लगभग नौ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Sun, 26 Jun 2022 02:33 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात काशी के कोतवाल व बाबा का दर्शन किया। काल भैरव मंदिर में सीएम ने भैरवाष्टक मंत्रों के बीच तेल अर्पित किया। धूप-दीप व कपूर से महाआरती की। लगभग नौ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। गर्भगृह में बाबा का षोड्शोपचार पूजन किया और प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

परिसर स्थित अन्नपूर्णा भवन में उन्होंने अन्नक्षेत्र के संचालन के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं से बात की और प्रसाद और व्यवस्था के बारे में पूछा। अधिकारियों से कहा, साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके बाद सीएम विभिन्न भवनों का निरीक्षण करते हुए घाट तक गए जहां सफाई से लेकर श्रद्धालुओं की संख्या और उनके लिए की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 40 फीसद से अधिक श्रद्धालु गंगा मार्ग से धाम आ रहे हैं। उनके लिए जगह-जगह पानी, मैटिंग और टेंट की व्यवस्था की गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालु चाहे वह किसी भी मार्ग से आएं गंगा घाट तक जरूर जाना चाहते हैं। इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाया गया है। मंदिर न्यास अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने प्रसाद भेंट किया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा आदि साथ थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें