Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में चाइल्ड केयर सेंटर में जाना कैंसर पीड़ित बच्चों का हाल, दिए उपहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिकरौल में बने चाइल्ड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कैंसर पीड़ित बच्चों व उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना। बच्चों में उपहार भी वितरित किए। इस दौरान टाटा कैंसर अस्पताल के निदेशक प्रो. एसके प्रधान से व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Sun, 26 Jun 2022 02:27 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में चाइल्ड केयर सेंटर में जाना कैंसर पीड़ित बच्चों का हाल, दिए उपहार

जागरण संवाददाता, वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिकरौल में बने चाइल्ड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कैंसर पीड़ित बच्चों व उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना। बच्चों में उपहार भी वितरित किए। इस दौरान टाटा कैंसर अस्पताल के निदेशक प्रो. एसके प्रधान से व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। यह केंद्र दक्षिण भारत की संस्था जुड इंडिया की ओर संचालित किया जा रहा है।

स्मारक के रूप में विकसित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल

स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति ने मुख्यमंत्री से अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल को स्मारक के रूप में विकसित करने की मांग की है। शनिवार को केंद्रीकृत रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री को समिति के संयोजक विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंध में एक पत्रक भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि बंगाल के प्रतिष्ठित जमींदार कालीकृष्ण ठाकुर के पुत्र गोपाल लाल ठाकुर ने बनारस में 26 एकड़ में वाटिका ग्रह के रूम में विकसित किया था। इसका नाम गोपाल विला रखा गया था। वर्ष 1902 में स्वामी विवेकानंद अपने अनुयायियों के साथ यहां आए थे। यही नहीं करीब एक माह यहां प्रवास किया था। एलटी कालेज स्थित वह स्थल वर्तमान में खंडहर में तब्दील हो गया है। उन्होंने इस स्थल को भव्य स्मारक के रूप में बनवाने का अनुरोध किया है। इस दौरान अधिवक्ता विनोद पांडेय व रणजीत कुमार राय ने युगनायक विवेकानंद व पत्रवाली नामक पुस्तक भी सीएम को भेंट की।

मुख्यमंत्री के मार्ग पर बिना रुके दौड़ती रहीं एंबुलेंस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी आगमन पर समीक्षा बैठक, विभिन्न स्थलों का निरीक्षण के साथ ही दर्शन-पूजन किया। उनके आने-जाने के मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहा। उनकी फ्लीट गुजरने के दौरान किसी भी वाहन के आवागमन की अनुमति नहीं थी लेकिन इस दौरान मरीजों के जीवन रक्षा के लिए दौड़ रहीं एंबुलेंस के लिए सुगम रास्ता बनाया गया। मुख्यमंत्री के मूवमेंट के दौरान छह एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।अपर पुलिस उपायुक्त यातायात दिनेश पुरी का कहना है कि मुख्यमंत्री को जिन रास्तों से गुजरना था उन पर बड़ी संख्या में अस्पताल है। इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस मरीजों को लेकर आती हैैं। इसे ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस के आवागमन में बाधा नहीं पहुंचे इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान छह बार ऐसा हुआ जब यातायात को रोका गया था उस बीच एंबुलेंस आ गईं। यातायात पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया। पुलिस लाइन, खजुरी तिराहा, चौकाघाट, पिपलानी और कबीरचौरा क्षेत्र से एंबुलेंस को गुजारा गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें