Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी भाजपा संगठन को दे गए संजीवनी, कार्यकर्ताओं के कार्यों को पूरी तवज्जो देने का दिया आश्वासन

योगी सरकार-2 में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उनके दौरे में सबसे बड़ी उपलब्धि रही कार्यकर्ताओं को संजीवनी दे जाना। उपमुख्यमंत्री के रूप में ब्रजेश पाठक भाजपा का एक ऐसा चेहरा बन कर काशी में दिखे जो पार्टी को मजबूती काफी प्रदान करेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Mon, 02 May 2022 07:10 AM (IST)
Hero Image
यूपी में योगी सरकार-2 में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

वाराणसी, अशोक सिंह। योगी सरकार-2 में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उनके दौरे में सबसे बड़ी उपलब्धि रही कार्यकर्ताओं को संजीवनी दे जाना। इतना ही नहीं, उनके पहले दौरे में पार्टी में लाबी की दीवार टूटती नजर आई तो बसपा व कांग्रेस के लोग भी उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे।

उपमुख्यमंत्री के शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह का आलम यह था कि हर तरफ कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। ब्रजेश पाठक के सुरक्षा कर्मियों को उन्हें कमरे में प्रवेश कराने और निकलने तक के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। ब्रजेश पाठक ने भी किसी को निराश नहीं किया। सभी का अभिवादन, माला, अंगवस्त्रम स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी बात पूरी गंभीरता से सुनी जाएगी। अधिकारियों को उनको तवज्जो देना पड़ेगा। साथ ही कार्यकता किसी भी कार्य के लिए प्रतिष्ठा न बनाएं बल्कि जांच लें कि जिसकी पैरवी कर रहे हैं वह कहीं मारने वाला तो नहीं है। बैठक के बाद कार्यकर्ता काफी संतुष्ट दिखे।

बसपा व कांग्रेस के लोग भी रहे आगे

ब्रजेश पाठक के साथ अपनत्व दिखाने में बसपा और कांग्रेस से आए कुछ नेता भी काफी आगे दिखे। वह लगातार साथ लगे रहे। दो दिनों तक जिसे देखो वही गुलदस्ता और अंगवस्त्रम लिए सर्किट हाउस में घूम रहा है।

पार्टी का ब्राह्मण चेहरा बनने में रहे सफल

इसमें कोई दो राय नहीं कि संगठन को साथ लेकर आगे बढऩे में माहिर व जातीय संतुलन के तहत ब्रजेश पाठक को योगी सरकार-2 में उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उनके काशी आगमन ने पार्टी के उपमुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर भी मुहर लगा दी। इसका प्रमाण यह रहा कि भाजपा के अलावा कई दलों के ब्राह्मण चेहरे सर्किट हाउस में देखे गए। कुछ लोग जिनका राजनीति से कोई सरोकार नहीं, वह भी नजदीकी दिखाते रहे। इतना ही नहीं कई ब्राह्मण कर्मचारी और अधिकारी ब्रजेश पाठक को अपने इंटरनेट प्लेटफार्म पर अपडेट करते रहे। जिसे जहां मौका नहीं मिला वह मिलने चंदौली तक पहुंच गया। निश्चित रूप से उपमुख्यमंत्री के रूप में ब्रजेश पाठक भाजपा का एक ऐसा चेहरा बन कर काशी में दिखे जो पार्टी को मजबूती काफी प्रदान करेंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर