Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के लिए CM योगी आज आएंगे वाराणसी, 70 देशों के राजनयिक भी होंगे खास मेहमान

70 देशों के खास मेहमान चार्टर्ड विमान से आज वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सड़क मार्ग से सीधे नमो घाट जाएंगे। क्रूज पर सवार होंगे और गंगा आरती आतिशबाजी समेत गंगा के घाटों पर सजी देव दीपावली की रंगत देखेंगे। नमो घाट पर इन मेहमानों के लिए बनारसी व्यंजन के स्टाल लगाए जाएंगे। इनका लुत्फ लेने के बाद मेहमान चार्टर्ड विमान से उसी दिन वापस चले जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 27 Nov 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
देव दीपावली के लिए CM योगी आज आएंगे वाराणसी (file photo)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। विश्व विख्यात देव दीपावली की भव्यता को निहारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज 27 नवम्बर को वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके नेतृत्व में 70 देशों के राजनयिक भी देव दीपावली की दिव्यता के साक्षी बनेंगे। इसमें इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के मुताबिक, इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ 27 नवम्बर की सुबह वाराणसी आएंगे। वे नमो घाट और राजघाट पर अतिथियों के लिए की गई तैयारियां परखेंगे।

देव दीपावली पर बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक मेहमानों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भव्य स्वागत किया जाएगा। ये मेहमान क्रूज से गंगा विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखेंगे।

चार्टर्ड विमान से आएंगे मेहमान 

70 देशों के खास मेहमान चार्टर्ड विमान से आज वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सड़क मार्ग से सीधे नमो घाट जाएंगे। क्रूज पर सवार होंगे और गंगा आरती, आतिशबाजी समेत गंगा के घाटों पर सजी देव दीपावली की रंगत देखेंगे। नमो घाट पर इन मेहमानों के लिए बनारसी व्यंजन के स्टाल लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः IND vs AUS: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का बरपा कहर, ऑस्ट्रेलिया को मिली 44 रन से मात; भारत की 2-0 की बढ़त

इनका लुत्फ लेने के बाद मेहमान चार्टर्ड विमान से उसी दिन वापस चले जाएंगे। खास मेहमानों के लिए नमो घाट आरक्षित कर दिया गया है। देव दीपावली तक आम नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।