Move to Jagran APP

Diwali 2024 Date: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कब पड़ रहा विशेषफलदायी संयोग

Diwali 2024 Date दिवाली 2024 की तारीख 31 अक्टूबर है। इस दिन स्थिर लग्न वृषभ रहेगा जो पूजा के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन गुरुवार का संयोग भी है जो माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए चार चांद लगाने वाला होगा। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार दीपावली की सुबह हनुमान जी का दर्शन-पूजन करना चाहिए। घरों में लक्ष्मी-गणेश व कुबेर का पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन कर दीप जलाना चाहिए।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 27 Oct 2024 02:47 PM (IST)
Hero Image
Diwali 2024 Date: पर्व विशेष पर लक्ष्मी पूजन का प्रमुख समय प्रदोष काल माना जाता है। प्रतीकात्‍मक
जागरण संवाददाता, वाराणसी। Diwali 2024 Date: दीप ज्योति का मुख्य पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या तिथि में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व विशेष पर लक्ष्मी पूजन का प्रमुख समय प्रदोष काल माना जाता है। इसमें स्थिर लग्न की प्रधानता विशेष होती है।

अत: दीपावली पर पूजन का उत्तम मुहूर्त स्थिर लग्न वृषभ सायं 6:27 से रात 8:23 बजे तक है। इस तरह घरों-प्रतिष्ठानों में श्रीसमृद्धि कामना से लक्ष्मी पूजन के लिए सायंकाल 1.57 घंटे का मुहूर्त मिल रहा है। इसके बाद स्थिर लग्न सिंह मध्य रात्रि 12:53 बजे से भोर 3:09 बजे तक मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 16 दिन बाद मिला Rishikesh से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार; गे चैटिंग एप से जुड़ा मामला

दो दिन है कार्तिक अमावस्या तिथि

  • ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी बताते हैं कि कार्तिक अमावस्या तिथि इस बार 31 अक्टूबर व एक नवंबर दो दिन है।
  • अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे लग रही जो एक नवंबर को शाम 5:13 बजे तक है।
  • एक नवंबर को सूर्यास्त सायं 5:32 बजे हो रहा।
  • अमावस्या सूर्यास्त से पूर्व 5:13 बजे खत्म हो रही है।
  • एक नवंबर को ही सायं 5:13 बजे के बाद प्रतिपदा लग जा रही है।
  • एक नवंबर को प्रदोष काल व निशीथकाल दोनों में कार्तिक अमावस्या न मिलने से 31 अक्टूबर को दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है।
  • निर्णय सिंधुकार के अनुसार ‘पूर्वत्रैव प्रदोषव्याप्तौ लक्ष्मीपूजनादौ पूर्वा अभ्यंगस्नानादौ परा।’ ब्रह्म पुराण में भी कार्तिक अमावस्या को लक्ष्मी-कुबेर आदि का रात्रि में भ्रमण बताया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, मां अस्पताल लेकर पहुंची तो निकली दो माह की गर्भवती

  • प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद दो घटी रहता है। एक घटी 24 मिनट का होता है। अर्थात सूर्यास्त के बाद 48 मिनट का समय प्रदोष काल होता है जो 31 अक्टूबर को ही मिलेगा।
  • वहीं, एक नवंबर को कार्तिक अमावस्या स्नान-दान और श्राद्ध की होगी।
  • दीपावली पर गुरुवार का संयोग माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए चार चांद लगाने वाला होगा।
  • व्यापारी वर्ग व्यापार की उन्नति व सिद्धि के लिए महालक्ष्मी का पूजन-वंदन करता है।
  • कार्तिक अमावस्या अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इसलिए इस दिन किसी कार्य को किया जाए तो वर्ष भर उसमें सफलता मिलती है।
  • तिथि विशेष पर तांत्रिक लोग तंत्र-मंत्र की सिद्धि करते हैं। बंगीय समाज में निशीथ काल में महाकाली पूजन किया जाता है।

देवालयों में दीप जलाएं

  • दीपावली पर सायंकाल देवालयों में दीपदान, रात्रि के अंतिम पहर में दरिद्रा निस्तारण करना चाहिए।
  • व्यापारी वर्ग शुभ व स्थिर लग्न में अपने प्रतिष्ठान की उन्नति के लिए महालक्ष्मी पूजन करते हैं।
  • घरों में लक्ष्मी-गणेश व कुबेर का पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन कर दीप जलाना चाहिए।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्तमकनकधारा स्त्रोत, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी मंत्र का पाठ-जप-हवन आदि करना चाहिए। इससे महालक्ष्मी, स्थिर लक्ष्मी स्वरूप में कृपा के साथ धन-धान्य, सौभाग्य, पुत्र-पौत्र, ऐश्वर्य और प्रभुत्व का इत्यादि का वरदान देती हैं।
  • दीपावली की सुबह हनुमान जी का दर्शन-पूजन करना चाहिए।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।