Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi News: आज से कैंट स्टेशन पर नहीं बदलेगा गोरखपुर-एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों का इंजन, समय की बचत

वाराणसी से ट्रेनों को समय से निकालने के लिए कुछ बदलाव किया गया है। काशी महाकाल एक्सप्रेस के भी समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग वाया जफराबाद के बजाय जंघई के रास्ते गुजरेगी। गाड़ी संख्या - 22413 महाकाल एक्सप्रेस दोपहर दो बजे कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या - 22414 महाकाल एक्सप्रेस का आगमन सुबह 5.45 बजे कैंट स्टेशन पर होगा।

By anup kumar agrahari Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:19 AM (IST)
Hero Image
समय बचाने के लिए रेलवे ने कुछ बदलाव किए हैं। सांकेतिक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता वाराणसी। गाड़ियों के समयबद्ध संचालन के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन ने कैंट स्टेशन पर गोरखपुर - एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के इंजन बदलने की प्रक्रिया को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

वहीं, अब यह गाड़ियां पूर्व निर्धारित मार्ग वाराणसी सिटी स्टेशन - औड़िहार के बजाय वाया जौनपुर - औड़िहार के रास्ते आवागमन करेंगी। रविवार से लागू नई व्यवस्था का असर उक्त ट्रेनों की समय सारिणी पर भी दिखेगा। जिसमें आंशिक परिवर्तन किया गया है।

इसे भी पढ़ें-बैंकाक से विमान के जरिए लखनऊ आता था सोना, डीआरआई की टीम ने मारा छापा; छह गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार

  • गाड़ी संख्या -11081 एलटीटी - गोरखपुर एक्सप्रेस अब रात्रि नौ बजे कैंट स्टेशन आएगी। 9.10 बजे यहां से रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या -11082 गोरखपुर - एलटीटी एक्सप्रेस यहां रात्रि 9.10 बजे आगमन होगा। 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या -22323 शब्दभेदी एक्सप्रेस पूर्वाह्न 10.05 बजे आएगी। 10.15 बजे रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या -22324 शब्दभेदी एक्सप्रेस दोपहर 1.20 बजे आगमन होगा। 1.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या - 15022 शालीमार एक्सप्रेस शाम 6.15 बजे आएगी। यहां से 6.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या -15021 शालीमार एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11.30 बजे कैंट स्टेशन आएगी। 11.40 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

इसे भी पढ़ें-कानपुर में तीन छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर अड़ने के मामले की होगी जांच, DM ने दिया यह आदेश