Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flood in Varanasi : बाढ़ के कारण 115 गांव और 608 हेक्टेयर फसल प्रभावित, पशुओं के लिए भूसा का भी हुआ वितरण

Flood in Varanasi गंगा के जलस्तर बढऩे से अब तक जिले के 115 गांव व शहरी के क्षेत्र के 20 वार्ड प्रभावित हुए हैं। किसानों की 608.572 हेक्टेयर फसल डूब चुकी है। किसान फसल को लेकर चिंतित हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 08:09 PM (IST)
Hero Image
वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन व एनडीआरएफ का राहत बचाव अभियान जारी

जागरण संवाददाता, वाराणसी : गंगा के जलस्तर बढऩे से अब तक जिले के 115 गांव व शहरी के क्षेत्र के 20 वार्ड प्रभावित हुए हैं। किसानों की 608.572 हेक्टेयर फसल डूब चुकी है। किसान फसल को लेकर चिंतित हैं। इन लोगों का कहना है कि धान की फसल जो पूरी तरह डूब चुकी, अब नहीं बचेंगे। फसल जो दिख रही है उसी से उम्मीद है।

दूसरी तरफ जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र का मौका मुआयना किया। साथ बाढ़ पीडि़तों के बीच खाद्यान्न व भूसा का भी वितरण कराया। जिले में 28 हजार 499 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गांव से लगायत शहरी क्षेत्र में बनाए गए 19 राहत शिविरों में 3845 लोग शरण लिए हुए हैं। इसके साथ ही 4522 लोग रिश्तेदार व अन्य स्थान पर निवास कर रहे हैं। बाढ़ से 7967 लोग घर छोड़ चुके हैं।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह एवं अपर उपजिलाधिकारी डा. ज्ञान प्रकाश ग्रामीण क्षेत्रों के बाढ़ शरणालय का भ्रमण किया। खंडेश्वरी इंटर कालेज चांदपुर में खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए भूसा आदि का संग्रह किया गया है। अधिकारी द्वय ने वितरण आदि की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया विभिन्न प्रकार की औषधि उपलब्ध है। इसके बाद अधिकारियों ने मुस्तफाबाद, चांदपुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने मौके पर मातहतों को निर्देश दिया कि किसी परिवार में छोटा बच्चा, दिव्यांग व बुजुर्ग है तो उसकी सूची अलग से बना ली जाए। नियमित ऐसे लोगों को दूध व केला आदि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। राहत शिविरों तैनात पशु चिकित्साधिकारियों से भी अधिकारियों ने बात की। साथ ही अब तक पशुओं के इलाज के बारे में जानकारी ली।

वाराणसी में बाढ़

-बाढ़ से 28 हजार 499 लोग प्रभावित

-शहरी क्षेत्र : 20 वार्ड बाढ़ की चपेट में

-19 राहत में 3845 लोग लिए हुए हैं शरण

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें