Move to Jagran APP

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाये गए जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, यूपी में पार्टी बढ़ाएगी दायरा

Dhananjay Singh National General Secretary of jdu जनता दज यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बनाए गए हैं। इस बाबत यूपी में पार्टी अब अपना दायरा बढ़ाएगी और पार्टी को राष्‍ट्रीय फलक पर स्‍थापित करने के लिए सक्रिय होगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Sun, 31 Jul 2022 05:19 PM (IST)
Hero Image
जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया है।
जौनपुर, जागरण संवाददाता। सिकरारा निवासी पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने इस बाबत एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शनिवार की रात इसकी जानकारी साझा की तो धनंजय सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं पार्टी द्वारा मिली नई जिम्मेदारी के बाद पूर्व सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

बीते विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह जेडीयू के टिकट पर मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़े थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बसपा से एक बार सांसद रहे धनंजय सिंह रारी विधानसभा (जो अब मल्हनी हो गई) से दो बार विधायक भी रह चुके है। वर्तमान में उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष है। उनके पिता राजदेव सिंह रारी से अंतिम विधायक थे। राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर धनंजय सिंह ने कहा पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दिया है उसका ईमानदारी से निर्वहन करेगे। कहा कि शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 

धनंजय सिंंह की सियासत : वर्ष 2012 में अस्तित्व में आने से पूर्व मल्‍हनी सीट रारी के नाम से जानी जाती थी। साल 2002 में लोजपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी और वर्ष 2007 में लगातार दूसरी बार जदयू के समर्थन से वह चुनाव जीते थे। वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर जौनपुर सीट से वह सांसद भी बने। इस्तीफे से रिक्त हुए सीट के उपचुनाव में बसपा के टिकट पर पिता राजदेव सिंह को विधायक निर्वाचित कराया। वर्ष 2012 में जेल में रहते हुए पत्नी डा. जागृति सिंह को निर्दल उतारा। जहां परिणाम में वह दूसरे नंबर पर रहीं। वर्ष 2017 में धनंजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रकार जिले में धनंजय की सियासी जमीन काफी मजबूत रही है। 

यह भी पढ़ेंMafia Dhananjay Singh : पूर्व सांसद माफिया धनंजय सिंह को नीतीश कुमार की जेडीयू ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।