Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election: गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ होंगे पीएम मोदी के प्रस्तावक, श्रीराम मंदिर का मुहुर्त निकालने के साथ कराई थी प्राण-प्रतिष्ठा

प्रधानमंत्री के नामांकन के लिए भाजपा ने 26 नाम तय किए थे। सभी नामों को प्रधानमंत्री के पास भेजा गया था। अमित शाह ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक के दौरान प्रस्तावित नामों पर पार्टी की कोर कमेटी से विस्तार से बात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके अलावा दूसरा प्रस्तावक माझी समाज से तो एक पद्म अलंकृत विभूति को भी शामिल किया गया है।

By Ashok Singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 12 May 2024 11:13 AM (IST)
Hero Image
आचार्य गणेश्वर शास्त्री पीएम मोदी के प्रस्‍तावक बनेंगे। जागरण

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावकों के नाम तय कर लिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को इस संबंध में अपनी मुहर लगा दी। इसमें सर्व प्रमुख नाम गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का है। आचार्य गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहुर्त निकाला था। प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी भी थे।

प्रधानमंत्री के नामांकन के लिए भाजपा ने 26 नाम तय किए थे। सभी नामों को प्रधानमंत्री के पास भेजा गया था। अमित शाह ने शनिवार को महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान स्थित मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक के दौरान प्रस्तावित नामों पर पार्टी की कोर कमेटी से विस्तार से बात की।

इसे भी पढ़ें- जेल में बंद बदमाश ने कार्रवाई से बचने के लिए रची ऐसी साजिश, जानकर पुलिस के उड़े होश

पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके अलावा दूसरा प्रस्तावक माझी समाज से तो एक पद्म अलंकृत विभूति को भी शामिल किया गया है। इसमें पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य के नाम की चर्चा है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर का यह नया स्‍टेशन यात्रियों के लिए बनकर तैयार, कल से चलेंगी ट्रेनें

इसके अलावा प्रस्तावकों में एक महिला भी होंगी। इस दृष्टि से पद्मश्री डा. सोमा घोष का नाम भी सूची में माना जा रहा है। वैसे पूर्व कुलपति और पद्मश्री डा. सरोज चूड़ामणि गोपाल का नाम भी प्रमुखता में है।

वर्ष 2019 के चुनाव में विज्ञानी रमाशंकर पटेल, शिक्षाविद् प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला, डोमराजा जगदीश चौधरी व पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता पीएम मोदी के प्रस्तावक थे। इसी प्रकार 2014 में महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र गिरधर मालवीय, शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्रा, नाविक भद्र प्रसाद निषाद व बुनकर अशोक कुमार को प्रस्ताव बनाया गया था।