Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मीरजापुर में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा ने लगाई फांसी, युवक द्वारा छेड़खानी के बाद से थी परेशान

पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी एक युवती ने देर रात संदिग्ध परिस्थिति में छत में लगे छल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Wed, 01 Sep 2021 03:16 PM (IST)
Hero Image
छत में लगे छल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मीरजापुर, जेएनएन। पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी एक युवती ने देर रात संदिग्ध परिस्थिति में छत में लगे छल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। 

परिवार के सभी लोग मंगलवार की रात बिजली कटने पर उसके आने का इंतजार कर रहे थे। युवती भी परिजनों के साथ बाहर बरामदे में ही सोई हुई थी। देर रात लगभग 11 बजे अचानक बिजली आई तो घर के अंदर वह सोने चली गई। बुधवार की सुबह लगभग चार बजे पिता रामबली दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगे लेकिन मंजू ने दरवाजा नहीं खोला तो घर सभी परिजन एकत्रित हो गए। पिता रामबली ने रोशनदान से झांककर देखा तो मंजू फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।

जानकारी होने के बाद आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस का ही एक लड़का हमारी लड़की के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था जिसको लेकर 29 अगस्त रविवार के दिन पुलिस को लिखित तहरीर भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए उस युवक को जेल भेज दिया था। हालांकि, युवती ने किस कारण फांसी लगाई किसी को पता नहीं लगा। मगर परिजन मान रहे हैं कि छेड़खानी की घटना के बाद से वह काफी परेशान चल रही थी। इसकी वजह से भी संभव है कि उसने बदनामी के डर से यह कदम उठाया हो। 

परिजनों के अनुसार युवती तीन बहन और दो भाई थे। उसने 2020 में कक्षा 10 वीं पास की थी। इस बीच लॉकडाउन की वजह से उसने 11 वीं क्लास में अपना नाम नहीं लिखवाया था। इसकी वजह से वह घर पर ही रह रही थी और अचानक एक दिन उसके साथ छेड़खानी की घटना हो गई। परिजन मान रहे हैं कि उस घटना के सदमे से वह उबर नहीं सकी और उसने जान दे दी।