Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वाराणसी के लोगों के लिए खुशखबरी, 11 करोड़ की लागत से चमकेंगी 119 सड़कें

वाराणसी के लोगों के लिए खुशखबरी। शहर की 119 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। 11 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। नवरात्रि दुर्गापूजा दशहरा और दीपावली से पहले शहर की सड़कें चमक उठेंगी। इस पहल से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

By Ajay Krishna Srivastava Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 10 Sep 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वर्तमान में सड़कों की गुणवत्ता का हाल यह है कि सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पा रही है। बरसात में शहर तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग के अलावा नगर निगम की भी सड़कें शामिल है। जबकि अगले माह ही प्रमुख त्योहार नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा, व दीपावली पड़ रहा है।

बहरहाल, निगम ने अभियान चला कर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में ऐसे सड़कों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निगम ने 6.77 करोड़ रुपये से शहर के 32 सड़कों का रेस्टोरेशन तथा 4.31 करोड़ रुपये से 87 सड़कों का पैच वर्क दशहरा व दीपावली से पहले कराने का निर्णय लिया है। इस प्रकार त्योहार से पहले 11 करोड़ से 119 सड़कें चमकाने की तैयारी है।

शहर 100 वार्डों में कुल 387 सड़क के रखरखाव मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम पर है। करीब 4014 किलोमीटर सड़कें निगम की है। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों का निर्माण व मरम्मत पीडब्ल्यूडी के जिम्मे है। हालांकि मुख्य मार्ग भले ही चमाचम दिख रही है लेकिन बरसात में तमाम संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वहीं दुर्गापूजा अक्टूबर में शुरू हो रहा है। शहर में 110 स्थानों पर दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। दुर्गापूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसे देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बरसात में खराब हुई सड़कों को युद्ध स्तर पर ठीक कराने का निर्देश दिया था। इस क्रम में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से ऐसी सड़कों को चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी थी।

मुख्य अभियंता ने जांच कर रिपोर्ट साैंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर सड़कों की मरम्मत के लिए स्टीमेट भी बना लिया गया है। अब इन सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने की तैयारी चल रही है।

महापौर ने बताया कि आलोक विभाग को नवरात्र से पहले स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। खास तौर पर दुर्गामंदिरों व दुर्गा पूजा स्थलों की स्ट्रीट लाइट की अभियान चलाकर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार नगर स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग को साफ-सफाई, कूड़ा उठान, सभी पूजा पंडालों एवं मंदिरो के आसपास साफ सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, जलकल विभाग के महाप्रबंधक व सचिव से सीवर की सफाई व लीकेज दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: बहराइच के बाद कुशीनगर में भेड़िए का आतंक, दो महिलाओं समेत तीन को किया घायल