Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत 2047 तक बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी ताकत', काशी में बोले CM योगी

CM Yogi Adityanath Varanashi Visit मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ गुरुवार को सेवापुरी विधानसभा के मिर्जामुराद में किसान इंटर कालेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पहले योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था मिलता था तो केवल चूरन। योजनाओं में भ्रष्टाचार और बंदरबांट होती थी जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Fri, 15 Dec 2023 04:09 PM (IST)
Hero Image
सीएम योगी ने मिर्जामुराद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल को क‍िया था संबोधित।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ वर्ष में भ्रष्टाचार व भेदभाव समाप्त कर योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने देश की तस्वीर व तकदीर बदल दी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनता लाभान्वित होकर खुशहाल होगी। जनता की खुशहाली से देश समृद्ध होगा। देश की 142 करोड़ जनता एकजुट होकर नागरिक होने के बोध के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेगी तो 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को सेवापुरी विधानसभा के मिर्जामुराद में किसान इंटर कालेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पहले योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था, मिलता था तो केवल चूरन। योजनाओं में भ्रष्टाचार और बंदरबांट होती थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म कर दिया। यही मोदी की गारंटी है और इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है। आप लोगों ने प्रधानमंत्री को चुना इसी वजह से काशी चमक रही है। इस दौरान सभी को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार व महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की।

यह भी पढ़ें: CM Mohan Yadav: एमपी में CM मोहन यादव ने दिया पहला आदेश, लोगों की जुबां पर आ गया योगी आदित्यनाथ का नाम

सीएम योगी ने किसान इंटर कालेज के प्रबंधक स्व. यशपाल सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, उज्ज्वला, ग्रामीण आजीविका मिशन, दिव्यांग पेंशन समेत अन्य स्टाल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी के आठ आकांक्षात्मक जिलों पर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार का फोकस, एक लाख करोड़ का निवेश

इस दौरान धरती को हरा-भरा बनाने हेतु ट्विंकल व उसकी टीम ने 'धरती कहे पुकार' नुक्कड़ नाटक दिखाकर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद योगी सड़क मार्ग से शहर की ओर निकले। योगी ने बरकी में प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल, छोटी कटिंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम और नमो घाट पर काशी-तमिल संगमम की तैयारियां देखीं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें