Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mann Ki Baat: मन की बात में छाया काशी विश्वनाथ धाम, PM मोदी बोले- प्रत‍ि वर्ष 10 करोड़ श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में काशी के साथ यूपी में पर्यावरण को बचाने के ल‍िए हो रहे कार्यों की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस में अब हर वर्ष 10 करोड श्रद्धालु आने लगे हैं। सावन महीने में द्वादश ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। काशी में सावन के आनंद की चर्चा की।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 30 Jul 2023 02:02 PM (IST)
Hero Image
Shri Kashi Vishwanath Temple In Mann Ki Baat: मन की बात में छाया काशी

वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में भगवान शंकर, सावन, कांवर के साथ काशी की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस में अब हर वर्ष 10 करोड श्रद्धालु आने लगे हैं।

सावन महीने में द्वादश ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। काशी में सावन के आनंद की चर्चा की। उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड वृक्ष लगाए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक जागरण के साथ ही पर्यावरण संवर्धन के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

मिंट हाउस नदेसर पर चलने वाले नियमित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, कमलेश झा, सिद्धनाथ शर्मा, राजेन्द्र यादव, एसके सिंह मुन्ना भाई, अमरेश, संदीप सिंह, विवेक सोनू, रजनीश कन्नौजिया, सत्यनारायण यादव बल्लू, रविशंकर पटेल, कौशलेन्द्र मिश्र आदि शामिल थे। इसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह समूह में मन की बात को सुनी।