Move to Jagran APP

Sonbhadra Block Pramukh Election Result 2021 : दस में आठ सीटों पर भाजपा का कब्‍जा, विरोधी दलों को नुकसान

Sonbhadra Block Pramukh Election Result उम्‍मीदवारों की रातें जहां बीडीसी की अपने पक्ष में संंख्‍या जुटाने के लिए गुणा गणित में बीती वहीं अपने पाले के बीडीसी प्रत्‍याशियों की रखवाली भी अंतिम समय तक सियासी दलों के लिए चुनौती बनी रही।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Sat, 10 Jul 2021 08:11 PM (IST)
Hero Image
पूर्वांचल में पंचायत चुनावों के अंतिम दौर में ब्‍लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्‍न हो गया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पूर्वांचल में सोनभद्र जिले में भाजपा और अपना दल का गठजोड़ रहा है। चुनावों के अंतिम दौर में आज सोनभद्र में ब्‍लॉक प्रमुख का परिणाम आ रहा है। एक ओर उम्‍मीदवारों की रातें जहां सोनभद्र में बीडीसी की अपने पक्ष में संंख्‍या जुटाने के लिए गुणा गणित में बीती वहीं अपने पाले के बीडीसी प्रत्‍याशियों की रखवाली भी काफी चुनौतीपूर्ण बनी रही। वहीं शाम को परिणाम आने के बाद नगवां ब्लाक पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर एक पक्ष ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया तो पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की।

सभी दस ब्लाक पर भाजपा व अद का कब्जा : जिले के सभी दस ब्लाकों पर प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में भाजपा व अद गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जिसमें पांच ब्लाक में निर्विरोध प्रमुख चयनित हुए, वहीं दूसरी ओर शनिवार को पांच ब्लाकों में मतदान में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस तरह आठ ब्लाक पर भाजपा व दो ब्लाक पर अपना दल एस के प्रत्याशी प्रमुख बने। सबसे कड़ी टक्कर नगवां ब्लाक में देखने को मिली। यहां पर सपा प्रत्याशी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी। शनिवार को करमा ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी सीमा देवी, नगवां ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह, कोन ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी रूबी मिश्रा, घोरावल ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल व चोपन ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी व ओबरा विधायक की पत्नी लीला देवी ने जीत दर्ज किया।

आने लगा परिणाम : नगवा में ब्लॉक प्रमुख पद की मतगणना होने के बाद आलोक सिंह को 23 मत मिले वहीं राधिका यादव को 20 मत मिले। इस प्रकार आलोक  सिंह 23 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कोन से भाजपा प्रत्याशी रूबी मिश्रा 40 वोट पाकर विजई हुईं वही ज्ञानती देवी को 1 वोट मिला। चन्द्र सैनी देवी को 1 वोट मिला तो 11 वोट निरस्त किया गया है। कर्मा ब्लॉक ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सीमा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मुन्नी भारती को 10 मतों से पराजित कर विजय हासिल किया।

वहीं सुबह दस बजे के बाद ओबरा उपजिलाधिकारी व ओबरा क्षेत्राधिकारी मतदान स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मतदान में लगे कर्मचारियों को उन्‍होंने आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर एक बजे तक विकासखंड नगवा में 43 वोट में 24 वोट पड़ चुके थे। दोनों प्रत्याशी आलोक सिंह व राधिका यादव ने अपने-अपने मत डाल दिए थे।

जनपद के पांच ब्लाक कार्यालयों पर आज प्रमुख पद के लिए सुबह 11 बजे से मतदान हाेगा। मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के दौरान दुद्धी व म्योरपुर में रंजना चौधरी व मान सिंह निर्विरोध चयनित हो गए। यहां पर क्रमश: नेहा देवी व रामदुलार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा घोरावल ब्लाक में भी एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया।

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चयनित होने के कारण शनिवार को सिर्फ पांच ब्लाक कोन, नगवां, घोरावल, करमा व चोपन ब्लाक में प्रमुख पद के लिए सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलेगा, इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा। दुद्धी : तहसील क्षेत्र के दुद्धी व म्योरपुर एवं बभनी ब्लाक पर भाजपा एवं सहयोगी दलों का चुनाव पूर्व ही कब्जा हो गया। इसमें अपना दल एस के खाते में बभनी एवं म्योरपुर तो भाजपा के खाते में दुद्धी आया। गुरुवार एवं शुक्रवार को कई चक्र की बैठक के बाद दुद्धी सीट के लिए भाजपा एवं अपना दल के बीच समझौता हो गया। कमोवेश यही हाल म्योरपुर में भी देखने को मिला। तमाम उतार चढ़ाव के बाद दोपहर बाद दुद्धी से नेहा जायसवाल तो म्योरपुर से रामदुलार गोंड़ ने पर्चा वापस लेने के लिए राजी हो गए। नेहा के पर्चा वापस लेते ही तहसील मुख्यालय पर भाजपा खेमे का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

घाेरावल में सपा प्रत्याशी का पर्चा वापस : ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया था। जो कुल 4 सेटों में रहा। जिसमे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपक पटेल, सपा समर्थित प्रत्याशी अवध नारायण मौर्य व निर्दल आमोद रंजन ने पर्चा दाखिल किया था। शुक्रवार को सपा समर्थित प्रत्याशी अवध नारायण मौर्य ने नामांकन वापस ले लिया। शनिवार को चुनाव दीपक पटेल तथा आमोद रंजन के बीच होगा।डीएम ने दिया प्रमाण-पत्र जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राबर्ट्सगंज, चतरा व म्योरपुर के ब्लाक प्रमुख को प्रमाण-पत्र दिया। राबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख पद पर अजीत कुमार रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार से चतरा ब्लाक से ब्लाक प्रमुख शक्ति सिंह, म्योरपुर ब्लाक से ब्लाक प्रमुख मान सिंह, दुद्धी ब्लाक से ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी तथा बभनी ब्लाक से प्रमुख बेबी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 88 सदस्य चुनेंगे प्रमुख प्रत्याशी डाला : शनिवार को चोपन ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में पहली बार 36 ग्राम पंचायतो के 88 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही प्रमुख का चयन करेंगे। इस बार प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। शासन ने चोपन को दो भाग में बांटकर नव सृजित कोन ब्लाक बना दिया। जिसके बाद अब चोपन ब्लाक में 36 ग्राम पंचायत ही रह गए हैं। चोपन ब्लाक अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटा को बांट कर नया डाला बाजार नगर पंचायत बनाया गया है। इसी प्रकार चोपन नगर पंचायत क्षेत्र का बिस्तार होने से चोपन ग्राम पंचायत का बहुताय हिस्सा कटकर नगर पंचायत चोपन में चला गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।