Move to Jagran APP

वाराणसी में वेद मंत्रों के बीच पूजे गए भगवान चित्रगुप्त और निकली शोभायात्रा, कलम-दवात की हुई पूजा

वाराणसी में गुरुवार को भगवान श्रीचित्रगुप्त की जयंती मनाई गई। घरों-मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा की। विभिन्न संगठनों की ओर से सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से टाउनहाल से शोभायात्रा निकाली गई।

By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Saurabh ChakravartyUpdated: Thu, 27 Oct 2022 09:44 PM (IST)
Hero Image
अखिल भरतीय कायस्थ महासभा की ओर से निकला शोभायात्रा में शमिल लोग।

जागरण संवाददता, वाराणसी : कार्तिक शुक्ल द्वितीया तद्नुसार गुरुवार को भगवान श्रीचित्रगुप्त की जयंती मनाई गई। घरों-मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात की पूजा की। विभिन्न संगठनों की ओर से सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से टाउनहाल से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, डा. राजेंद्र प्रसाद, डा. शांति स्वरूप भटनागर, खुदीराम बोस, मुंशी प्रेमचन्द, डा. संपूर्णानंद, लालबहादुर शास्त्री, लोकनायक जय प्रकाश, गणेश शंकर विद्यार्थी, जगदीश चंद्र बसु आदि प्रमुख महापुरुषों की झांकियां शामिल थीं।

भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद श्रीवास्तव व राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव ने आरती कर शोभायात्रा की शुरूआत की। शोभायात्रा का समापन मिंट हाउस के पास स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल के पास किया गया।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु, वीडीए सदस्य अंबरीश सिंह भोला समेत जनप्रतिनिधि थे। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री व पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया। मुकेश कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, रजनी कांत, काजल श्रीवास्तव, रूद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

उधर, श्रीचित्रगुप्त सेना की ओर से डा. राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजेश आजाद, नरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, नीताधर, रेखा श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

साथ ही श्री चित्रगुप्त जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से पहड़िया, रमरेपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, गुलाब लाल श्रीवास्तव, महेश चंद्र श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, रीबू श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

ग्लोबल कायस्थ कमेटी ने आयोजित किया भंडारा व कथा

ग्लोबल कायस्थ कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष शशिकांत के नेतृत्व में महमूरगंज स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में स्थापित भगवान चित्रगुप्ता की पूजा की गई। कथा, हवन-पूजन आचार्य पवन शास्त्री, आचार्य प्रवीण तिवारी, पंडित बलराम तिवारी ने कराया। यहां विराजमान सभी विग्रह लक्ष्मी नारायण, गणपति भगवान, श्री राम दरबार, माता दुर्गा, माता गौरा, श्री राधा कृष्ण, रुक्मिणी जी, सतभामा जी, कार्तिकेय, गरुण, संकटमोचन हनुमान व भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। डा. कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक तन्नु आदि मौजूद थे। संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या अमित कुमार ने प्रस्तुत की। रात को भंडारा व महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें