Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi के महेशपुर इलाके में विवाहिता की जलने से मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

वाराणसी के महेशपुर इलाके में पति पत्नी के बीच सीलिंग पंखा लगवाने की जिद में पत्नी किरन प्रजापति (29 वर्ष) ने खुद को आग लगा ली और इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Fri, 15 May 2020 04:25 PM (IST)
Hero Image
Varanasi के महेशपुर इलाके में विवाहिता की जलने से मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

वाराणसी, जेएनएन। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर इलाके में पति पत्नी के बीच सीलिंग पंखा लगवाने की जिद में पत्नी किरन प्रजापति (29 वर्ष) ने खुद को आग लगा ली और इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटनास्थल पर मिली जानकारी के मुताबिक सुद्दीपुर थाना शिवपुर निवासी किरन प्रजापति की शादी वर्ष 2006 में महेशपुर निवासी साड़ी की छपाई करने वाले मनोज प्रजापति से हुई थी। इन दोनों को दो पुत्रियां और एक पुत्र है जिनका नाम सुहानी 11, जिगर 6, डिंपल 4 है। पति मनोज ने बताया बीती रात पत्नी ने पति से घर में सीलिंग पंखा लगवाने हेतु दबाव डाला। आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पति ने टेबल पंखे से ही काम चलाने को कहकर बाहर सोने चला गया। देर रात करीब साढ़े बारह बजे मनोज को पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसने पत्नी को आग का गोला बनी हुई नजर आयी। पति ने तमाम कवायद कर आग बुझाया तब तक विवाहिता काफी हद तक जल गई थी। आनन फानन पति ने किरन को चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सुबह उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी पर विवाहिता का भाई भगवती प्रसाद प्रजापति सुबह अस्पताल पहुंचा। बहन की मौत को लेकर भाई ने बताया की शुरू से ही मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। भाई ने पति, सास एवं ससुर हरखू प्रजापति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर