Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयनित हुए यूपी कालेज के 20 से अधिक विद्यार्थी, कृषि संकाय का जलवा बरकरार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में यूपी कालेज के 20 से अधिक विद्यार्थी चयनित हुए हैं। कृषि संकाय का जलवा इस लिहाज से बरकरार है। यहां पढ़ने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं ताकि उनका भी बेहतर स्‍थान पर चयन हो सके।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Wed, 25 May 2022 04:48 PM (IST)
Hero Image
यूपी कालेज में शिक्षा का बेहतर स्‍तर होने से लोग पढ़ने भी खूब आते हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। वर्तमान परिवेश में भी यूपी कालेज का अनुशासन अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान से काफी अच्छा है। वहीं कालेज में कृषि की पढ़ाई कोई जोड़ नहीं है। कालेज की मुख्य पहचान कृषि संकाय से ही है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी बीएससी- कृषि पढ़ने यूपी कालेज आते हैं। इसके पीछे यूपी कालेज से बीएससी कृषि करने वाले छात्रों का विभिन्न पदों पर चयनित होना भी मुख्य कारण है। यहां से कृषि की पढ़ाई करने वाले तमाम विद्यार्थी देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न पदों पर नौकरी कर रहे हैं।

उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के कृषि का जलवा बरकरार है। संस्था के 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर हुआ है। आयोग ने प्रांतीय कृषि सेवा के अंतर्गत जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य तथा वरिष्ठ तकनीकी सहायक के 564 पदों के लिए दिसंबर वर्ष 2020 में आवेदन मांगा था I वही पहली बार आयोग ने इन पदों के लिए अलग से कृषि सेवा के अंतर्गत विज्ञापन जारी किया था। इसके पहले इन पदों की भर्ती सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के माध्यम से की जाती थी I

वरिष्ठ तकनीकी सहायक का चयन दो चरणों में प्रारंभिक एवं मुख्य लिखित परीक्षा द्वारा किया गया है I प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यूपी कालेज से विभिन्न सत्रों में 20 से अधिक कृषि स्नातक छात्र- छात्राओं को सफलता हासिल मिली है। इसमें दीपक कुमार जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, तेजबल सिंह, आनंद सिंह, प्रभात सिंह, अमित पांडे, अजय कुमार, सुशील कुमार, निशिकांत मौर्या, पवन मौर्या, रूपेश सिंह, आकांक्षा मिश्रा, श्रेया अवस्थी, सनीष कुमार व राहुल आदि हैं।  कृषि संकाय प्रमुख डा. आनंद कुमार सिंह व संकाय के सभी प्राध्यापकों ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।