Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महादेव के शहर काशी में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध हुक्का बार में पुलिस ने शुक्रवार की रात छापा मारा। तीन संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध हुक्‍का बार से बड़ी मात्रा में हुक्का उसमें इस्तेमाल होने फ्लेवर युक्त तंबाकू को बरामद किया। हुक्‍का बार में कुछ नाबालिग भी मिले हैं।

By devendra nath singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 03 Aug 2024 09:23 AM (IST)
Hero Image
चेतगंज थाना अंतर्गत चल रहे हुक्का बार में पड़ा छापा में बरामद समाग्री। जागरण

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैफे की आड़ में संचालित रहे अवैध हुक्का बार में पुलिस ने शुक्रवार की रात छापा मारा। तीन संचालकों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का, उसमें इस्तेमाल होने फ्लेवर युक्त तंबाकू को बरामद किया।

मौके पर मिले नाबालिगों की काउंसिलिंग करके अभिभावकों को सौंप दिया गया। अवैध हुक्का बार एक सप्ताह पहले ही खुले कैफे में संचालित किया जा रहा था।

चेतगंज एसीपी गौरव कुमार के अनुसार तेलियाबाग क्षेत्र में हुक्का बार संचालन की सूचना मिल रही थी। चेतगंज थाना प्रभारी डा. आशीष मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें जानकारी मिली कि तेलियाबाग स्थित श्री राम कटरा के दूसरे तल पर एक सप्ताह पहले शुरू हुए आई लव कार्टस कैफे में अवैध हुक्का बार संचालित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें-आगरा में रिमझिम वर्षा तो बरेली में यलो अलर्ट जारी, यूपी में आज 35 जिलों में बारिश के आसार

इसमें नाबालिगों को तंबाकू युक्त धूम्रपान कराया जा रहा है। चेतगंज थाना प्रभारी ने टीम के साथ छापा मारा तो वहां कई नाबालिग हुक्का पीते नजर आए। इन्हें हुक्का में फ्लेवर युक्त तंबाकू दिया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में सेवानिवृत्त बैंककर्मी 33 घंटे डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने मुक्त कराया

पुलिस ने अवैध हुक्का बार संचालित करने के आरोप व शांति भंग की आशंका में चंदुआ छित्तूपुर के विशाल सोनकर, ध्रुव मौर्या, आदर्श नगर महमूरगंज के विजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। हुक्का बार से दस हुक्का और बड़ी मात्रा में फ्लेवर युक्त तंबाकू बरामद किया। हुक्का बार को सीज कर दिया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर