Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

23 विदेशी पर्यटकों को लेकर वाराणसी पहुंचा राजमहल क्रूज, बाढ़ के कारण नमो घाट के बीच गंगा नदी में फंसा

राजमहल क्रूज कोलकाता से 21 विदेशी पर्यटकों को लेकर आज बनारस पहुंचा है। राजमहल क्रूज गंगा नदी में बाढ़ के कारण नमो घाट के बीच मझधार में फंस गया। इस क्रूज में बेलजियम यूएसए न्यूजीलैंड फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के पर्यटक सवार हैं। यह क्रूज 21 सितंबर को वापस लौटेगा। क्रूज कोलकाता से आठ विदेशी पर्यटकों को लेकर पहले पटना आया।

By Sangram Singh Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 17 Sep 2024 09:01 PM (IST)
Hero Image
कोलकाता से 21 पर्यटकों को लेकर बनारस पहुंचा राजमहल क्रूज

जागरण संवददाता, वाराणसी। गंगा के रास्ते पांच सितारा होटल जैसी सुविधा वाला राजमहल क्रूज मंगलवार को बाढ़ के कारण नमो घाट के बीच मझधार में फंसा है।

राष्ट्रीय जलमार्ग-एक से क्रूज कोलकाता से आठ विदेशी पर्यटकों को लेकर पहले पटना आया। यहां से भी करीब 15 विदेशी पर्यटक क्रूज पर सवार हो गए थे, इनमें बेलजियम, यूएसए, न्यूजीलैंड, फ्रांस और आस्ट्रेलिया समेत कई देशों के पर्यटक शामिल हैं।

21 सितंबर को वापस लौट जाएगा क्रूज

सफर के दौरान उन्हें कई स्थानों पर उतार कर क्षेत्रीय इतिहास, लोक कला, परंपरा, संस्कृति तथा धार्मिक महत्व के बारे में बताया गया। बक्सर और गाजीपुर में भी पर्यटकों का भ्रमण कार्यक्रम रहा। यह 21 सितंबर को वापस लौट जाएगा।

यह भी पढ़ें- सेक्स रैकेट का आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में चलाता था जिस्मफरोशी का धंधा; उगले कई राज

इसके अलावा अक्टूबर में बंगाल गंगा और गंगा विलास क्रूज के आने की तैयारी चल रही है। अंतरदेशीय भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण की तरफ से दोनों क्रूज के संचालन के लिए रूट फाइनल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- PM Modi के जन्मदिन पर 149 परिवारों को विशेष उपहार, नए घर की सौंपी गई चाबी; अन्य को जल्द आवास देने के निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर