Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi News: काशी में समूह बनाकर पर्यटकों का सामान चुराती थी महिलाएं, CCTV से हुई पहचान; छह गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश में वाराणसी जिले के दशाश्वमेध पुलिस ने पर्यटकों का पर्स और कीमती सामान चुराने वाली छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच छोटे दो बड़े पर्स और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़ी गई सभी महिलाएं बिहार के गोपालगंज की रहने वाली हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर समूह में पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।

By devendra nath singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 26 Sep 2024 01:38 PM (IST)
Hero Image
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। जागरण

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पर्यटकों का पर्स, कीमती सामान आदि चुराने वाली छह महिलाओं को दशाश्वमेध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच छोटे, दो बड़े पर्स और एक मोबाइल बरामद किया गया। पकड़ी गई सभी महिलाएं बिहार के गोपालगंज की रहने वाली हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर समूह में पहुंचकर चोरी करती थीं।

एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दशाश्वमेध घाट के आसपास पर्यटकों के सामानों की चोरी की घटनाओं की सूचना मिल रही थी। तीन दिन पहले कुछ पर्यटकों का सामान चोरी हुआ था। उनकी शिकायत पर दशाश्वमेध भवन पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की गई छह संदिग्ध महिलाएं नजर आईं।

उनको पकड़ने के लिए सबइंस्पेक्टर घनश्याम मिश्रा, हरिशंकर व खुशबू पुलिस टीम के साथ दो दिन से निगरानी कर रही थी। बुधवार को राजस्थान के जयपुर के रहने वाले राजेंद्र कुमार शर्मा ने थाने पर पर्स चोरी होने की शिकायत की। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में मिले स्वाइन फ्लू के तीन मरीज, सभी स्वस्थ

इसी दौरान दशाश्वमेध भवन से मध्य प्रदेश की एक महिला का बैग लेकर भाग रही महिला को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। यह देखकर उसके साथ ही महिलाएं भी भागने की प्रयास करने लगी। उन पर पहले से नजर जमाए पुलिसकर्मियों ने सभी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि जीवित्पुत्रिका पर घाटों पर होने वाली भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की नियत से सभी गिरोह बनाकर पहुंची थीं। महिलाओं से पास मिले पर्स में भारतीय के साथ विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में एक अक्षर के गलत प्रयोग ने लगा दी ढाई करोड़ की चपत

महिलाओं ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घाट के आसपास से पर्यटकों को सामान चुरा लेती थी। कई विदेशी पर्यटकों का भी पर्स आदि सामान चुराया था। सभी बिहार से आकर धर्मशाला, छोटे गेस्ट हाउस में रुकती थीं। चोरी करके पुलिस से बचने के लिए बिहार चली जाती थीं। एसीपी के अनुसार महिलाओं का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें