Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Akhilesh in Kashi: वाराणसी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Akhilesh in Kashi समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा निजी है। अखिलेश यादव तुलसीघाट जाएंगे और संकटमोचन के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जताएंगे। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी है। सपा प्रमुख शादी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 08 Feb 2024 02:07 PM (IST)
Hero Image
वाराणसी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा निजी है। अखिलेश यादव तुलसीघाट जाएंगे और संकटमोचन के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जताएंगे।

अखिलेश यादव दुर्गाकुंड स्थित ब्रह्मानंद कॉलोनी में पार्टी की पूर्व विधायक पूनम सोनकर के पुत्र के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल के वीरभानपुर-राजातालाब आवास जाएंगे। उनके बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें