Move to Jagran APP

Teachers Day 2022 : वाराणसी में कोविड काल में मोहल्ला क्लास से जोड़ा बच्चों को, मिला राज्य स्तर का इनाम

वाराणसी में कोविड काल में मोहल्ला क्लास से बच्चों को जोड़कर विशेष प्रयोग करने के बाद राज्य स्तर का इनाम मिला है। सरिता राय को उनके मोहल्‍ला क्‍लास को लेकर किए गए प्रयोग को सरकार ने भी सम्‍मानित किया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Sat, 03 Sep 2022 02:04 PM (IST)
Hero Image
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सूबे से 75 शिक्षक चयनित किए गए हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सूबे से 75 शिक्षक चयनित किए गए हैं। वही जनपद से प्राथमिक विद्यालय (मंडुवाडीह) की प्रधानाध्यापक सरिता राय का चयन हुआ। कोविड काल भी मोहल्ला क्लास संचालित कर बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखा। उस दौरान दूरदर्शन पर भी मोहल्ला क्लास प्रसारित हुआ था। इसके अलावा सामुदायिक सहयोग के उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की दशा व दिशा बदल दी। यही कारण है विद्यालय की 164 से बढ़ कर 265 हो गई है।

काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय (मंडुआडीह) में सहायक अध्यापक पद उनकी नियुक्ति एक दिसंबर वर्ष 1999 को हुई थी। वही 31 दिसंबर 2009 को पदोन्नति कर उनका स्थानांरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय (केराकतपुर) में सहायक अध्यापक पद पर हो गया। अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय चयन होने के बाद में उन्हें पुनः एक अप्रैल 2018 को प्राथमिक विद्यालय (मंडुआडीह) में प्रधानाध्यापक पद पर कर दिया गया है। तब से मंडुआडीह में ही प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। सरिता राय एक सामान्य परिवार से जुड़ी है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय पर आने के बाद सर्वप्रथम कायाकल्प के सुधार का निश्चय किया गया और इसके लिए ग्राम पंचायत व अन्य उच्चाधिकारियों से संपर्क कर एक वर्ष में ही विद्यालय को सभी पैराटीचर में पूर्ण करने में सफलता प्राप्त हुई। इसके उपरांत विद्यालय में नामांकन तथा उपस्थिति में भी काफी वृद्धि हुई। कोविड काल में उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर मोहल्ला कक्षा चलाया और आनलाइन शिक्षण के जरिए बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। इसी का परिणाम रहा कि कोविड समाप्त होने के बाद भी विद्यालय में बच्चों की संख्या में गिरावट नहीं हुई बल्कि प्राइवेट स्कूल से भी बच्चों का आना जारी रहा।

शैक्षिक रूप से विगत कई वर्षों से विद्यालय का जनपद में उत्कृष्ट स्थान रहा है जिसके कारण समय-समय पर विभागीय उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारी द्वारा सम्मान प्राप्त करने का गौरव मिला। जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर उनके विद्यालय के बच्चों को भी उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह विद्यालय के संपूर्ण शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। नगर निगम की सीमा के जाने के उपरांत भी एक छोटे से विद्यालय में वर्तमान समय में 265 बच्चे नामांकित हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।