Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Election 2022 : भाई-भतीजावाद नहीं अब विकासवाद की राजनीति चलेगी, वाराणसी में बोले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा

एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अराजकता का ऐसा बोलबाला था कि हमारी बहू-बेटियां शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। इसके साथ ही गुंडों और माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Fri, 25 Feb 2022 10:38 AM (IST)
Hero Image
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने वाराणसी में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान रोहनिया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर रोहनिया विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का एकमात्र विकल्प भारतीय जनता पार्टी है। देश में लंबे समय से चले आ रहे भाई-भतीजावाद के दौर का अब अंत हो चुका है। देश की जनता अब विकास के नाम पर वोट करती है।

प्रदेश में पिछले पांच सालों में जिस तरह से विकास की गंगा बही है, उसकी बदौलत प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एकबार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अराजकता का ऐसा बोलबाला था कि हमारी बहू-बेटियां शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। इसके साथ ही गुंडों और माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण आम जनमानस तो परेशान था ही, कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश पिछले पांच सालों में बिल्कुल बदल चुका है। इन पांच सालों में न सिर्फ कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है, बल्कि गरीबों व वंचितों को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से भी जोड़ा गया है। यूपी की जनता अब अखिलेश यादव के झांसे में नहीं आने वाली है। आने वाले पांच सालों में राष्ट्र को और सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही सीएम योगी का भी सरकार में बने रहना अतिआवश्यक है, क्योंकि विकास का एक मात्र विकल्प भाजपा ही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा पार्टी के कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाने के लिए उनके घरों पर भी गए और आवाहन किया कि जी जान से पार्टी के कार्यों को पार्टी की योजनानुसार समर्पित भाव से क्रियान्वित करें।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर