Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Election 2022 : वाराणसी के अजगरा में भाजपा के टी राम को दाेबारा मिली जीत

up election result 2022 Varanasi Ajgara जिले की अजगरा सुरक्षित सीट है। वर्ष 2012 में नए परिसीमन के बाद वजूद में आई इस सीट पर भाजपा की पहली जीत है। यह चंदौली के संसदीय क्षेत्र में आती है। बसपा से भाजपा में आए त्रिभुवन राम ने जीत हासिल की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2022 10:46 PM (IST)
Hero Image
वाराणसी के अजगरा में पहले व दूसरे चक्र में ही भाजपा के टी राम ने बनाई बढ़त

वाराणसी, जागरण संवाददाता।  जिले की अजगरा सीट। यह सुरक्षित सीट है। वर्ष 2012 में नए परिसीमन के बाद वजूद में आई इस सीट पर भाजपा की पहली जीत है। यह चंदौली के संसदीय क्षेत्र में आती है। बसपा से भाजपा में आए त्रिभुवन राम ने जीत हासिल की। हालांकि, कई चक्र में सुभासपा के सुनील सोनकर ने कड़ी टक्कर दी लेकिन परिणाम नहीं बदल सके। रिजल्ट आया तो करीब 9160 मतों से भाजपा के त्रिभुवन राम ने जीत हासिल की। इनको करीब 101088 मत मिले।

वहीं, दूसरे स्थान पर सपा से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी सुभासपा के सुनील सोनकर को करीब 91928 मत मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के रघुनाथ रहे जिनको करीब 42301 मत मिले। चक्रवार बढ़त की बात करें तो पहले चक्र से पांच चक्र तक त्रिभुवन राम बढ़त बनाए थे। छठवें चक्र में सुभासपा के सुनील सोनकर ने अधिक मत पाया। इस चक्र में त्रिभुवन राम को 2798 तो सुनील सोनकर को 2968 मत मिले।

ऐसे ही 16वें चक्र में सुनील सोनकर को 4288 तो त्रिभुवन राम को 3389, 18वें चक्र में सुनील सोनकर को 3604 तो त्रिभुवन राम को 3155, 21वें चक्र में सुनील सोनकर को 3138 तो त्रिभुवन राम को 2226, 22वें चक्र में सुनील सोनकर को 2766 तो त्रिभुवन राम को 2380, 23वें चक्र में सुनील सोनकर को 3385 तो त्रिभुवन राम को 2246, 24वें चक्र में सुनील सोनकर को 3655 तो त्रिभुवन राम को 3025, 26वें चक्र में सुनील सोनकर को 2651 तो त्रिभुवन राम को 2604, 28वें चक्र में सुनील सोनकर को 3295 तो त्रिभुवन राम को 2507 व 29वें चक्र में सुनील सोनकर को 3443 तो त्रिभुवन राम को 1520 मत मिले।

नोटा से 60 मत अधिक कांग्रेस

विस क्षेत्र अजगरा में कुल 11 प्रत्याशी थे। 12वां प्रत्याशी नोटा था। परिणाम के दिलचस्प आंकड़े पर नजर डालें तो नोटा से महज 60 मत अधिक कांग्रेस को मिला है। नोटा को जहां 2070 मत मिले तो वहीं, कांग्रेस को 2130 मत मिले। पिंडरा की तरह अजगरा में भी मिले मतों के हिसाब से नोटा पांचवें नंबर पर रहा जबकि कांग्रेस को चौथा स्थान मिला। तीसरे पर बसपा रही जिसे करीब 42301 मत मिले।

वाराणसी के आठ विधानसभा सीट के जीते प्रत्‍याशी

पिंडरा : डा. अवधेश सिंह

शिवपुर : अनिल राजभर (मंत्री)  

सेवापुरी : नील रतन सिंह पटेल

अजगरा : टी राम

रोहनियां : सुनील पटेल (अद-एस)

वाराणसी उत्तरी: रवींद्र जायसवाल (मंत्री)  

वाराणसी दक्षिण : डा. नीलकंठ तिवारी (मंत्री)  

वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव

30वें चक्र के बाद कुल प्राप्‍त मत

त्रिभुवन राम- 97484

सुनील सोनकर- 88497

रघुनाथ चौधरी- 40468

29वें चक्र के बाद कुल प्राप्‍त मत

त्रिभुवन राम- 92938

सुनील सोनकर- 85565

रघुनाथ चौधरी- 39568

चंदौली संसदीय क्षेत्र का अजगरा विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है। यहां से अब तक इस सीट पर भाजपा की जीत नहीं हो सकी है। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा व सुभासपा के गठबंधन में यह सीट सुभासपा की झोली में गई। तब सुभासपा के कैलाश सोनकर चुनाव जीतेे। दूसरे नंबर पर सपा के लालजी सोनकर थे। इस बार भी सीट गठबंधन में सीट सुभासपा के खाते में गई तो उसने सपा के नेता सुनील कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें : Poorvanchal Election Result 2022 LIVE : उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की 61 सीटों पर मतगणना जारी, बैरिया से सुरेंद्र सिंह तीसरे स्‍थान पर

बसपा ने यहां से अपने पूर्व क्वार्डिनेटर और मंत्री रहे रधुनाथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नेता टी राम की मजबूत स्थिति बताई जा रही है। वे बसपा से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनका जातिगत समीकरण भी सटीक है। दलित वोट के साथ पिछड़ा व फारवर्ड मत जीत की संभावना को मजबूत कर रहे हैं।

दो राउंड में टाप थ्री को मिले वोट

- त्रिभुवन राम-भारतीय जनता पार्टी : 8549

- सुनील कुमार-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी : 5273

- रघुनाथ-बहुजन समाज पार्टी : 2625

मतगणना का कुल राउंड-31

कुल पड़े मत--243952

कुल मतदाता-372512

पुरुष मतदाता-198814

महिला मतदाता-173686

अन्य मतदाता-12

बूथों की संख्या-434

मतदान केंद्र की संख्या-212

यह भी पढ़ें : Varanasi Election Result 2022 LIVE : वाराणसी में मतगणना जारी, दक्षिणी से नीलकंठ ने बनाई बढ़त

विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी

1- त्रिभुवन राम-भारतीय जनता पार्टी

2-रघुनाथ-बहुजन समाज पार्टी

3-हेमा देवी-इंडियन नेशनल कांग्रेस

4-बागेश्वर-सर्वजन सनातन पार्टी

5- राजपति बनवासी-राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी

6- विद्या देवी- बहुजन मुक्ति पार्टी

7- सत्यप्रकाश-आम आदमी पार्टी

8-सीताराम-जन अधिकार पार्टी

9- सुनील कुमार-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

10- अनूप कुमार-निर्दल

11- विद्या प्रकाश -निर्दल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर