Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Update: बदलने वाला है मौसम, वाराणसी में बारिश के आसार; लू की स्थिति में आंशिक सुधार

मौसम विज्ञानी दो जून को बारिश का अनुमान लगा रहे हैं। तीन से छह जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर व मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि औसत तापमान 36.75 डिग्री रहा जो मानव शरीर के तापमान से लगभग बराबर है।

By Sangram Singh Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:29 AM (IST)
Hero Image
UP Weather Update: बदलने वाला है मौसम, वाराणसी में बारिश के आसार; लू की स्थिति में आंशिक सुधार

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पिछले कई दिनों से आसमान छू चुका तापमान शुक्रवार को थोड़ा नर्म हो गया। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। 43 डिग्री पारा होने से मुश्किल थोड़ी कम रही, लेकिन लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। पूरे दिन गर्म हवा चलती रही। हर कोई बचने की कोशिश में दिखा।

वैसे लू की स्थिति में आंशिक सुधार जरूर हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण गर्म रात से राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 30.5 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञानी दो जून को बारिश का अनुमान लगा रहे हैं। तीन से छह जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर व मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि औसत तापमान 36.75 डिग्री रहा, जो मानव शरीर के तापमान से लगभग बराबर है। अगले कुछ दिन मौसम में नरमी दिखाई पड़ सकती है। लेकिन पांच जून के बाद अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

बनारस में लू बढ़ाएगी मुश्किल

शनिवार को मतदान होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ ने निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी है। लगभग हर जगह तीखी धूप के कारण लोगों को परेशानी होने का अनुमान लगाया गया है। वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बलिया, घोसी व सलेमपुर में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा बनारस, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और गाजीपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रहेगा। लू चलती रहेगी। गर्म रात की संभावना बनी रहेगी।