Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi: ऐसा होगा बनारस स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार, पुनर्विकसित कर यात्रियों को दी जाएगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Varanasi News अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे स्थित वाराणसी मंडल के बनारस को भी चयनित किया गया है। इस स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएगी। बनारस शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बनारस स्टेशन की पार्किंग एप्रोच प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भी वांछित सुधार किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Sun, 29 Oct 2023 06:17 PM (IST)
Hero Image
ऐसा होगा बनारस स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार, पुनर्विकसित कर यात्रियों को दी जाएगी अत्याधुनिक सुविधाएं

संवाद सहयोगी, वाराणसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे स्थित वाराणसी मंडल के बनारस को भी चयनित किया गया है। इस स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

बनारस शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बनारस स्टेशन की पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भी वांछित सुधार किया जाएगा।

38 करोड़ का लागत से विकसित की जा रही सुविधाएं

बनारस स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार उद्घाटन के बाद से ही सुर्खियों में है। यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं विकसित की गई है। अब रेलवे प्रशासन ने मुख्य प्रवेश द्वार को भी आकर्षित रूप देने का निर्णय लिया है। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 38.77 करोड़ रुपये में यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही है।

  • 38.77 करोड़ रुपये कुल लागत।
  • 7.93 करोड़ की लागत से बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार के स्टेशन भवन का सुधार के साथ उन्नयन कार्य
  • 7.66 करोड़ लागत से स्टेशन के साइड ड्रेनेज के प्रावधान के साथ-साथ स्टेशन अप्रोच रोड का चौड़ीकरण।
  • सर्कुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण एवं प्लेटफार्म संख्या-4,6 एवं 8 पर 12 बे पीपी शेल्टर का निर्माण कराया जा रहा है।
  • 3.77 करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश द्वार पर स्टेशन भवन के सामने कार एवं मोटरसाईकिल पार्किंग की सुविधा।
  • स्टेशन सीमा पर नई ऊंची दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।
  • स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण के अंतर्गत ग्रीन गार्डेन विकसित कर आकर्षक वृक्ष लगाए जाएंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार पर विकास कार्य किया जा रहा है। एक प्रस्तावित स्वरूप भी जारी कर दिया गया है। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।

इसे भी पढ़ें: फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बनीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, माफिया मुख्तार अंसारी से है खास कनेक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें