Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi Weather Update जिले के बाबतपुर, पिंडरा, फूलपुर सहित कुछ क्षेत्र सैडो जोन में, यहां कम हुई बारिश

मानसून इस बार एक सप्ताह पहले ही आ गया है। काशी में पहुंचे मानसून ने तापमान में भी भारी गिरावट ला दिया है। वहीं बाबतपुर पिंडरा फूलपुर सहित कुछ क्षेत्रों में कम बारिश हुई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Sat, 20 Jun 2020 11:48 AM (IST)
Hero Image
Varanasi Weather Update जिले के बाबतपुर, पिंडरा, फूलपुर सहित कुछ क्षेत्र सैडो जोन में, यहां कम हुई बारिश

वाराणसी, जेएनएन। Varanasi Weather Update  मानसून इस बार एक सप्ताह पहले ही आ गया है। काशी में पहुंचे मानसून ने तापमान में भी भारी गिरावट ला दिया है। बारिश से शहर की गलियां लबालब हो गईं। हालांकि खेतों की क्यारियों में उतना पानी नहीं भर पा रहा है। इस मानसून में बाबतपुर, पिंडरा, फूलपुर सहित कुछ क्षेत्र मानसून के सैडो जोन में हैं। यहां पर कम बारिश होती है। उन्होंने बताया कि बारिश एवं बादलों का मौसम अभी 22 जून तक ऐसे ही रह सकता है। इसके बाद ही कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

वर्षा के स्तर में काफी अंतर देखने को मिल रहा

जमीन में नमी अधिक हो जाने के कारण शुक्रवार को हुई बारिश से शहर की गलियां लबालब हो गईं। हालांकि खेतों की क्यारियों में उतना पानी नहीं भर पा रहा है, जिससे की सीधे रोपाई का कार्य शुरू कर दिया। इसका कारण है इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में कम बारिश होना। यह स्थिति लगातार कई दिनों से देखी जा रही है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से वर्षा मापने की मशीन शहर के पास यानी गंगा किनारे खिड़किया घाट पर लगी है। वहीं एक और मापने की व्यवस्था मौसम विभाग की ओर से बाबतपुर में है, जो  ग्रामीण क्षेत्र में हैं। लगातार कई दिनों से दोनों जगहों के वर्षा के स्तर में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

22 जून तक ऐसे ही रहेगा मौसम

शुक्रवार को भी केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह से शाम तक 18.4 मिमी बारिश हुई। बाबतपुर के अनुसार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 12.8 मिमी ही बरसात दर्ज की गई। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि इस मानसून में बाबतपुर, पिंडरा, फूलपुर सहित कुछ क्षेत्र मानसून के सैडो जोन में हैं। यहां पर कम बारिश होती है। उन्होंने बताया कि बारिश एवं बादलों का मौसम अभी 22 जून तक ऐसे ही रह सकता है। इसके बाद ही कुछ सुधार होने की उम्मीद है।

     वाराणसी का मौसम

  • 30.4 : डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
  • 26.1 : डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
  • 92 : प्रतिशत अधिकतम आद्र्रता
  • 85 : प्रतिशत न्यूनतम आद्र्रता
  • 18.4 : मिमी बारिश हुई केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह से शाम तक
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें