Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi Weather Update झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, मंगलवार तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम

Varanasi Weather Update वाराणसी में शुक्रवारको मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Fri, 19 Jun 2020 05:34 PM (IST)
Hero Image
Varanasi Weather Update झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, मंगलवार तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम

वाराणसी, जेएनएन। Varanasi Weather Update लगातार कई दिनों से हो रही मानसून की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा और दिन में 11.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई जो 12.50 तक लगातार होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर जारी हो गया। वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे में खिल गए। जगह-जगह धान की रोपाई भी तेज हो गई है। शहर के कई इलाके जलमग्‍न हो गए और कई के घरों में पानी भी घस गया। हालांकि शहर के सापेक्ष देहात क्षेत्र में कम ही पानी पड़ रहा है, लेकिन हवा में अधिक नमी होने के कारण खेती का कार्य आसन हो गया है। बंगाल की खाड़ी में अधिक दबाव होने के कारण इस बार मानसून कुछ दिन पहले ही पूर्वांचल में आ गया। इसके यहां आने की 21 जून तक की संभावना जताई जा रही थी।

 

जैतपुरा में मकान पर गिरा पेड़

जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैंया के बीच घरवा इलाके में एक ताड़ का पेड़ गिरने से कुछ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ताड़ का पेड़ एक मकान पर गिरा जिसमें कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। क्षेत्रीय लोगो ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बारिश से के रेलवे कॉलोनियों में वाटर लॉगिंग की समस्या उत्पन्न हो गई है। खैर, समय से पहले ही बरसात शुरू होने से खेतों में नमी ठीकठाक हो गई है। जहां अधिक बरसात हो रही है वहां खेतों में पानी भर जा रहा है। इससे किसानों को धान की रोपाई के लिए निजी नलकूपों से लिए जाने वाले पानी का खर्च बच जा रहा है। इसके अलावा ठंडी के दिनों में पैदावार देने वाली सब्जियों की खेती भी तेज हो गई है। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा। इस बीच बारिश या किसी दिन बादलों का खेल जारी रहेगा।

 

बारिश की चाल विभिन्न स्थानों में अलग-अलग

22 जून के बाद ही खिलकर धूप होने की संभावना जताई जा रही है। बाबतपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 मिमी बारिश हुई जिससे किसान प्रसन्‍न हो उठे। वहीं केंद्रीय जल आयोग, राजघाट साइट के अनुसार 8.0 मिमी बारिश हुई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है बारिश की चाल विभिन्न स्थानों में अलग-अलग रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें