Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Varanasi: बहनोई से अवैध संबंध के कारण पत्नी ने पत‍ि को उतारा मौत के घाट, नाले में फेक दी थी लाश; ग‍िरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि अनिल का शव 22 जून को चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत बौरी गांव स्थित एक नाले में मिला था। बताया कि अनीता के बहनोई सुरेंद्र यादव ने अनिल को जहरीला पदार्थ खिलाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वैगनआर कार से शव चंदौली जिले में ले जाकर फेंक दिया।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Sat, 24 Jun 2023 12:15 AM (IST)
Hero Image
पुलिस की गिरफ्त में अनिल के हत्यारोपी।

वाराणसी, जागराण संवाददाता। लंका थाना क्षेत्र सीरगोवर्धन के रहने वाले अनिल यादव की हत्या का पुल‍िस ने चौंकाने वाला खुलासा क‍िया है। पुल‍िस ने मामले में अन‍िल की पत्नी और उसके बहनोई को ग‍िरफ्तार कि‍या है। अन‍िल की पत्नी अनीता का अपने बहनोई सुरेंद्र से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के कारण ही अन‍िल की हत्‍या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त आरएस गौतम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

नाले में म‍िला था अन‍िल का शव

उन्होंने बताया कि अनिल का शव 22 जून को चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत बौरी गांव स्थित एक नाले में मिला था। बताया कि अनीता के बहनोई सुरेंद्र यादव ने अनिल को जहरीला पदार्थ खिलाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वैगनआर कार से शव चंदौली जिले में ले जाकर फेंक दिया।

Banda: 14 साल की बेटी को घर पर अकेला छोड़ गए थे माता-प‍िता, वापस लौटे तो नजारा देख पैरों तले खि‍सक गई जमीन

पुल‍िस ने आरोप‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस ने लौटूबीर पुलिया के पास अभियुक्त सुरेंद्र यादव, अनीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर