Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी संपत्ति...', तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद पहली बार काशी पहुंचे PM मोदी; कही ये बात

PM Modi In Varanasi पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद बनने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को काशी पहुंचे और 9.26 करोड़ किसानों को सम्मान निधि जारी किया। किसान सम्मान योजना के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 17वीं किस्त के रूप में जारी किया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 18 Jun 2024 08:53 PM (IST)
Hero Image
'आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी संपत्ति...', तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद पहली बार काशी पहुंचे PM मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद बनने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को काशी पहुंचे और 9.26 करोड़ किसानों को सम्मान निधि जारी किया।

किसान सम्मान योजना के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 17वीं किस्त के रूप में जारी किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी जारी किया। मंच पर सांकेतिक रूप में पांच कृषि सखियों को प्रमाण पत्र देने के बाद मेहंदीगंज में किसान सम्मेलन को संबोधित किया।

आरती के बाद पहुंचे सिगरा स्टेडियम

पीएम ने मेहंदीगंज की सभा में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि- नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव, किसान भाई बहन काशी के परिवार जनों चुनाव जीतने के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हई। काशी के जनता जर्नादन के हमार प्रणाम।

प्रधानमंत्री मोदी गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के बाद सिगरा स्टेडियम पहुंचे। यहां पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया।मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेंटर आफ एक्सीलेंस और तीसरे चरण में बनाए जा रहे खेल मैदानों को देखा।

बाबा विश्वनाथ ने तीसरी बार प्रधान सेवक बनने का दिया सौभाग्य: पीएम मोदी

बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशी वासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी ने लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है मैं यहीं का हो गया। गर्मी के बावजूद आप यहां आशीर्वाद देने आए और आपकी तपस्या देखकर सूर्य देवता ठंडक बरसाने लग गए। आपका आभारी और ऋणी हूं साथियों।

भारत में 18 वीं लोकसभा का चुनाव भारत के लोकतंत्र के विशालता लोकतंत्र के सामर्थ्य के लोकतंत्र की व्यापकता को लोकतंत्र की जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे सामर्थ्य के साथ प्रस्तुत करता है। इस चुनाव में देश के चौसठ करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया है। पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता। जहां इतनी बड़ी संख्सा में लोग वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। अभी मैं जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने इटली गया था वहां सारे देशों के सारे मतदाताओं को मिला दें तो भी भारत के वोटर की संख्या डेढ़ गुना अधिक है।

यूरोप के तमाम देशों को जोड़ दें तो भी भारत के वोटर्स की संख्या उनसे ढाई गुना अधिक है। 31 करोड़ से अधिक महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। यह एक देश में महिला वोटर की संख्या के हिसाब से सर्वाधिक है। यह संख्या अमेरिका की पूरी आबादी के आसपास है। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती यही ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित और प्रभावित करती है।

पीएम मोदी ने बनारस के मतदाताओं का व्यक्त किया आभार

मैं बनारस में हर मतदाता का भी लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह बनारस के लोगों के लिए गर्व की गात है कि काशी के लोगों ने एमपी नहीं तीसरी बार पीएम भी चुना है। इसलिए आपलोगों को डबल बधाई। साथियों इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है वह वाकई अभूतपूर्व है। इसने इतिहास रचा है।

लोकतांत्रिक देशों में कम देखा गया है कि चुनी गई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे। इस बार भारत की जनता ने करके दिखाया है। ऐसा भारत में साठ साल पहले हुआ था तबसे भारत में किसी सरकार ने हैट्रिक नहीं लगाई। आपने यह सौभाग्य मोदी को दिया।

पीएम मोदी ने आगे कहा- भारत जैसे देश में जहां जनता के अथाह सपने हैं वहां लोग अगर सरकार को दस साल के बाद फिर सेवा का अवसर देते हैं तो बहुत बड़ी विक्ट्री है। बड़ा विजय और विश्वास है। आपका विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। आपका विश्वास मुझे लगातार आपकी सेवा के लिए देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की प्रेरणा देता है। ऐसे ही मेहतन करूंगा आपके सपनों को पूरा करने के लिए, आपके संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रयास करूंगा।

मैंने किसान, नौजवान, नारी शक्ति और गरीब इन्हें विकसित भारत का मजबूत स्तंभ माना है। तीसरे कार्यकाल में इनके सशक्तिकरण के लिए काम करना है। पहला फैसला किसान व गरीब से जुड़ा लिया गया है। तीन करोड़ नए घर बनाने हों, पीएम किसान सम्मान निधि को आगे बढ़ाना हो, करोड़ों की मदद करने के फैसले पर काम करना है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली सीट पर 12 जुलाई को होगा उपचुनाव, भाजपा का MLC सीट जीतना तय!

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर