Move to Jagran APP

Almora: बुजुर्ग महिला के पेट में था 8 किलो का ट्यूमर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भगवान बनकर ऐसे बचाई जान

Almora जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा ने बुजुर्ग महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाल उसकी जान बचाई। जिला अस्पताल में कम संसाधनों के बावजूद पहली बार इस तरह का जटिल ऑपरेशन किया गया।

By chandrashekhar diwediEdited By: Nirmal PareekUpdated: Fri, 03 Feb 2023 05:32 PM (IST)
Hero Image
जिला अस्पताल के डॉक्टरों महिला के पेट से निकाली 8 किलो की गांठ
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : कहते हैं ना डॉक्टर भगवान से कम नहीं होते, इसका ताजा उदाहरण अल्मोड़ा के अस्पताल में देखने को मिला। यहां के जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा ने बुजुर्ग महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाल उसकी जान बचाई। जिला अस्पताल में कम संसाधनों के बावजूद पहली बार इस तरह का जटिल ऑपरेशन किया गया। जिससे चिकित्सक काफी उत्साहित हैं। आपरेशन के बाद बुजुर्ग मरीज स्वस्थ है। जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

महिला बीते 10 वर्ष से बच्चेदानी में गांठ से पीड़ित थी

बता दें 15 दिन पूर्व दुनाड़ गांव निवासी पार्वती देवी (70 वर्ष) इलाज के लिए महिला चिकित्सालय पहुंची। वह बीते 10 वर्ष से बच्चेदानी में गांठ से पीड़ित थी। पर्याप्त संसाधन नहीं होने पर बुजुर्ग को महिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन बाहरी क्षेत्र में इलाज के लिए संसाधन नहीं होने के कारण बुजुर्ग दवाई लेकर वापस अपने घर चले गई। उसके बाद जब दिक्कत बढ़ने लगी तो बुजुर्ग महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने प्रमुख चिकित्साधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा को दिखाया। उन्होंने उनका चेकअप कर 10 दिन की दवा दी और उसके बाद ऑपरेशन की बात कही।

सर्जन डॉ. सिन्हा ने किया ऑपरेशन

शुक्रवार को सर्जन डॉ. सिन्हा ने उनका ऑपरेशन किया। उनके पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला। बुजुर्ग महिला स्वस्थ है। उनका पूरा इलाज नि:शुल्क किया गया। बुजुर्ग के स्वजनों ने चिकित्सकों का आभार जताया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि संसाधनों की कमी तो है ही, लेकिन अगर मन में इच्छा हो तो कुछ भी संभव नहीं है। इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मनोरंजन पंत, डॉ. कविता, डॉ. इन्दु पुनेठा शामिल थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।