Move to Jagran APP

Almora Mrig Vihar: यहां है वनस्पतियों का 'खजाना', डायनासोर काल के वृक्षों के साथ फूलों की प्रजातियां भी मौजूद

Almora Mrig Vihar अल्मोड़ा मृग विहार में वन्यजीवों के साथ ही अब लुप्तप्राय वनस्पतियों का भी संरक्षण किया जा रहा है। पर्यटन के साथ ही शोध के क्षेत्र में वन विभाग की यह पहल जिले के साथ ही प्रदेश को नई दिशा दे सकती है।

By yaseer khanEdited By: Nirmala BohraUpdated: Mon, 06 Mar 2023 01:03 PM (IST)
Hero Image
Almora Mrig Vihar: वन्य जीवों के साथ ही लुप्तप्राय वनस्पतियों को भी देख सकेंगे।
यासिर खान, अल्मोड़ा : Almora Mrig Vihar: उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित मृग विहार में वन्यजीवों के साथ ही अब लुप्तप्राय वनस्पतियों का भी संरक्षण किया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने नर्सरी तैयार की है, जिसमें डायनासोर काल के वृक्षों के साथ ही घास व फूल को भी शामिल किया गया है। पर्यटन के साथ ही शोध के क्षेत्र में वन विभाग की यह पहल जिले के साथ ही प्रदेश को नई दिशा दे सकती है।

मृग विहार में यूं तो सैलानियों के आकर्षण के लिए गुलदार, घुरड़, हिरण, सफेद बंदर समेत अन्य जानवर हैं। लेकिन अब यहां वन्य जीवों के साथ ही लुप्तप्राय वनस्पतियों को भी देख सकेंगे। उनका महत्व, लुप्त होने का कारण और दैनिक जीवन में उपयोग की भी पूरी जानकारी हासिल हो सकेगी।

डायनासोर काल की जिंको बाइलोबा मौजूद

वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी के अनुसार इनमें सबसे खास डायनासोर काल की जिंको बाइलोबा (रजत फल) है। चीन मूल के इस पौधे के पत्ते, जड़ और छाल में आयुर्वेदिक गुण हैं। इसमें मुख्य रूप से मल्टीविटामिन और मिनरल्स की समृद्ध मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है।

इसके अलावा, इसमें एंटीडिप्रेसेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-प्लेटलेट जैसे तत्व भी होते हैं। यही कारण है कि यह हृदय रोग, स्थमा, चक्कर, थकान, ग्लूकोमा, रक्तचाप, अवसाद के इलाज में उपयोगी साबित होता है। ऐसे ही लिवरवाटस, मास, गिंको, फर्न, साइकस, पाइन और आर्किड की प्रजातियों को भी शामिल किया गया है। फर्न और गिंको शुरुआती डायनासोर काल के प्रमुख पौधे माने जाते हैं।

इनका भी हो रहा संरक्षण

  • राई घास,
  • सीता घास,
  • फेरी घास,
  • सालम घास,
  • विमोशिया घास,
  • अजेलिया,
  • कमेलिया,
  • रोजमेरी,
  • लेमन फूल,

राई घास से हर मौसम हरियाली

वनस्पति विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं के बीच राई घास बेहद उपयोगी साबित होगी। असल में आग से पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के साथ घास भी जल जाती है, वहीं मैदानी हिस्सों में भी गर्मी के दिनों में घास की कमी होती है। ऐसे में राइ घास सर्दी के साथ ही गर्मी में भी हरीभरी रहेगी।

जिंको बाइलोबा विलुप्त प्रजाति है। डायनासोर काल में पहाड़ों पर भी यह बहुतायत था। लेकिन तेजी से बदलते हालात में यहां से यह विलुप्त हो गया। अभी यह चीन के ही कुछ स्थानों में पाया जाता है। ऐसे में अल्मोड़ा में इसके संरक्षण की पहल सुखद संकेत है।

-डा. धनी आर्या, वनस्पति शास्त्री

मृग विहार में नर्सरी तैयार की गई है, जिसमें विलुप्त होती प्रजातियों को संरक्षित किया जा रहा है। हमारी कोशिश इसे और समृद्ध करने की है।

-आशुतोष जोशी, वन क्षेत्राधिकारी मृग विहार अल्मोड़ा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।