Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Almora News: Eye Flu के खतरे के बीच आंखों का आपरेशन ठप, जिला अस्पताल में 200 से अधिक वेटिंग लिस्ट में मरीज

एक तरफ आंखों को आइ फ्लू (Eye Flu) का खतरा दूसरी तरफ निर्माणाधीन आपरेशन ठिएटर। जिला अस्पताल में इन दोनों के बीच आम मरीजों की आंखों के आपरेशन ठप पड़ गए हैं। आइ फ्लू से इंफेक्शन न फैले इसके लिए आंख के आपरेशन बंद पड़े हैं। मरीजों को नेत्र आपरेशन के लिए बेस या फिर हल्द्वानी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Tue, 29 Aug 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
Eye Flu के खतरे के बीच आंखों का आपरेशन ठप

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: एक तरफ आंखों को आइ फ्लू (Eye Flu) का खतरा दूसरी तरफ निर्माणाधीन आपरेशन ठिएटर। जिला अस्पताल में इन दोनों के बीच आम मरीजों की आंखों के आपरेशन ठप पड़ गए हैं। आइ फ्लू से इंफेक्शन न फैले इसके लिए आंख के आपरेशन बंद पड़े हैं। मरीजों को नेत्र आपरेशन के लिए बेस या फिर हल्द्वानी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों को आपरेशन की अच्छी सुविधाएं

जिला अस्पताल में मरीजों को आपरेशन की अच्छी सुविधाएं मिल रही थी। नेत्र से संबंधित मरीजों के सप्ताह में आपरेशन के लिए दिन निर्धारित थे। इस दौरान महीने भर में 40 से अधिक नेत्र रोगियों के आपरेशन हो रहे थे। लेकिन बीते अगस्त माह में आइफ्लू की दस्तक और निर्माणाधीन ओटी के चलते आंखों के आपरेशन पूरी तरह से बंद हो गए।

ओटी का चल रहा निर्माण कार्य

अस्पताल में उच्चीकृत ओटी का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्थाई ओटी में फिलहाल अन्य रोगियों के आपरेशन चल रहे हैं। लेकिन इस बीच आंखों के आपरेशन शुरू नहीं हो सके थे। इधर जब ओटी में व्यवस्था की भी गई तो आइ फ्लू बाधा बन गया। आइ फ्लू (Eye Flu) के चलते आपरेशन पूरी तरह बंद हैं।

इंफेक्शन के खतरे के बीच नहीं किए जा रहे आपरेशन

इंफेक्शन के खतरे के बीच आपरेशन नहीं किए जा रहे हैं। मरीजों को नेत्र संबंधित आपरेशन के लिए बेस अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एक माह में ही करीब 200 से अधिक मरीज वेटिंग लिस्ट में हैं। इन मरीजों को आपरेशन के लिए या तो रेफर करना पड़ रहा या फिर उन्हें तारीख पर तारीख मिल रही है।

आइ फ्लू के बीच आपरेशन नहीं किए जा रहे हैं। ओटी में भी कार्य चल रहा है। जैसे ही आइ फ्लू कम होगा आपरेशन शुरू किए जाएंगे।

-डा. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा