Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Almora Weather: पहाड़ पर बर्फबारी से सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, दिन में धूप खिलने से मिल रही राहत

Almora Weather उत्तराखंड में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। अल्मोड़ा का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में चार तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी की वजह से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत रहती है।

By dk joshiEdited By: Swati SinghUpdated: Tue, 12 Dec 2023 09:58 AM (IST)
Hero Image
अल्मोड़ा में खिली धूप के बीच जिला मुख्यालय के एक क्षेत्र का दृश्य। जागरण

डीके जोशी, अल्मोड़ा। पहाड़ पर सुबह, शाम व रात को कंपकंपाती ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में धूप खिलने से राहत है। सोमवार को अल्मोड़ा का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में चार तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

बढ़ती जा ठंड के बावजूद भी पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए जाने से बेसहारा व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार सुबह पाला गिरा रहा तो घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। इससे ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राहगीरों को हो रही परेशानी

सूर्योदय के बाद दिन चढ़ने के बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। मौसम साफ होने तथा धूप खिली रहने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी बाजार क्षेत्र का रुख किया। इससे दिन के वक्त बाजार में चहल-पहल रही। इधर पालिका सीमा अंतर्गत सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं किए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए उठी ये मांग

केंद्रीय सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती ठंड को देखते हुए जल्द से जल्द अलाव जलाने की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विगत दिवस अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Nainital Weather: नैनीताल में गिरने लगा पारा, कोहरे ने दी दस्तक; पर्यटक बरतें सावधानी