Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Almora Bike Accident: कालीधार के पास बाइक दुर्घटना, दो घायल; कारणों की जांच जारी

Almora Bike Accident चितई मंदिर के पास कालीधार में एक पल्सर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। तवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फायर सर्विस की टीम राहत बचाव कार्य को मौके पर रवाना हुई।

By chandrashekhar diwedi Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 26 Jun 2024 03:39 PM (IST)
Hero Image
Almora Bike Accident: बेस अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

जासं, अल्मोड़ा। Almora Bike Accident: चितई मंदिर के पास कालीधार में एक पल्सर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुधवार की तड़के कालीधार के पाास एक पल्सर बाइक संख्या यूके01डी-1974 अनियंत्रित होकर 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में सवार रोहित सिंह पुत्र नंदन सिंह रौतला निवासी मनी आगर उम्र 23 वर्ष व राजू सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी लमगड़ा उम्र 24 वर्ष घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फायर सर्विस की टीम राहत बचाव कार्य को मौके पर रवाना हुई। टीम ने दोनों गंभीर घायलों को रेस्क्यू किया और बेस अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर, हाथ, पैर में चोटें आई हैं। बेस अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। रेस्क्यू कार्य में एफएसओ महेश चंद्र, फायर मैन किशन सिंह, बलवंत सिंह, रवि चंद, प्रकाश पांडे, मोनिका, स्वाति कल्पना मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें